US Elections: भारत और पाकिस्तान में ट्रेंड कर रहे Donald Trump, क्या है 'Trump 214' और 'Trump 230' का गणित
US Elections 2024: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प ने जीत दर्ज कर ली है। डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस को हरा दिया है। चुनाव में उनकी बढ़त के साथ ही सोशल मीडिया पर ट्रम्प 214 हैशटैग तेजी से ट्रेंड करने लगा। अमेरिकी चुनावी प्रणाली के अनुसार किसी भी उम्मीदवार के लिए जीत सुनिश्चित करने के लिए 270 इलेक्टोरल कॉलेज वोटों की जरूरत होती है। शुरुआती अनुमानों के आधार पर ट्रम्प को 214 इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिलने का अनुमान लगाया गया था। जो सोशल मीडिया पर खास चर्चा का विषय बन गया।
जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ी ट्रम्प 214 हैशटैग से अब ट्रम्प 230 की ओर रुझान दिखा। जो उनके द्वारा प्राप्त इलेक्टोरल वोटों की संख्या में बदलाव का संकेत दे रहा था। इस नई संख्या ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर जमकर ट्रेंड किया। विशेषकर X पर जहां यह न केवल अमेरिका में बल्कि भारत और पाकिस्तान जैसे देशों में भी लोकप्रिय विषय बना। इसके बावजूद ट्रम्प अभी भी राष्ट्रपति बनने के लिए आवश्यक 270 वोटों के आंकड़े से पीछे थे।

चुनावी मैदान में दूसरी ओर डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस ने भी 214 इलेक्टोरल कॉलेज वोट हासिल किए। जो ट्रम्प के शुरुआती अनुमानों से मेल खाता था। यह दोनों उम्मीदवारों के बीच एक कड़ी प्रतिस्पर्धा की स्थिति दर्शाता है। जिससे राष्ट्रपति पद की दौड़ में दोनों के पास जीत का मौका बना रहा। सोशल मीडिया पर ट्रम्प 230 हैशटैग के जरिए लोग अपनी भविष्यवाणियां और विश्लेषण साझा करते रहे। जो इस चुनाव की अनिश्चितता को दर्शाता है।
अमेरिकी चुनावी प्रक्रिया में इलेक्टोरल कॉलेज की प्रणाली का महत्वपूर्ण स्थान है। जिसमें विजेता का चयन सीधे जनता के लोकप्रिय वोट से नहीं बल्कि राज्यों के प्रतिनिधियों द्वारा डाले गए इलेक्टोरल वोटों के आधार पर होता है। यह अनूठी प्रणाली इस संभावना को बनाए रखती है कि कोई उम्मीदवार लोकप्रिय वोट जीतकर भी चुनाव हार सकता है। यदि वह आवश्यक इलेक्टोरल वोट प्राप्त करने में विफल रहता है। अमेरिकी चुनावी प्रक्रिया की यह विशेषता एक बार फिर इस रोमांचक दौड़ में उभर कर आई है। जो राष्ट्रपति बनने की जटिलता और प्रक्रिया के रोमांच को दर्शाती है।
इस समय चुनावी मैदान में रोमांच अपने चरम पर है और वैश्विक रुचि के साथ चुनाव के परिणाम पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications