US Deport Indians: पंजाब नहीं इस राज्य के सबसे ज्यादा लोग अमेरिका से डिपोर्ट, जानिए किस राज्य की कितनी संख्या
US Deport Indians: अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे अप्रवासी भारतीय को लेकर तीसरा विमान अमृतसर पहुंचा। इस विमान में 112 अप्रवासी भारतीय थे। डिपोर्ट किए गए लोगों को में महिलाओं के साथ बच्चे भी शामिल थे। इस बार महिलाओं और बच्चे को छोड़ कर पुरुषों को बेड़ियों में जकड़ कर भेजा गया।
पहली और दूसरी बार में इतने लोग लाए गए थे
बता दें कि इससे पहले भी दो अमेरिकी एयरक्राफ्ट अवैध भारतीय को लेकर भारत पहुंचा था। पहली बार में 104 लोग और दूसरी बार में 116 लोगों को वापस भारत लाया गया था। इसको लेकर भारत की संसद से लेकर सड़क तक हंगाम हो रहा है। वहीं पंजाब में विमान को उतारने को लेकर भी सीएम भगवंत मान सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने पंजाब को बदनाम करने का आरोप लगाया।

महिलाएं और बच्चे भी शामिल
वहीं इस बार लाए गए 112 अवैध प्रवासियों में पुरुषों की संख्या 89 थी जबकि 16 महिलाएं और 7 बच्चे भी थे। वहीं 112 लोगों में सबसे ज्यादा हरियाणा के रहने वाले थे। उसके बाद गुजरात और पंजाब के प्रवासियों की संख्या थी।
ये भी पढ़ें PM Modi US Visit: अमेरिका में अवैध भारतीय प्रवासियों पर PM मोदी ने दिया बड़ा बयान, जानें ट्रंप से क्या कहा?
तीसरी बार इस राज्य के इतने लोग डिपोर्ट
हरियाणा- 44
गुजरात- 33
पंजाब- 31
उत्तरप्रदेश- 2
हिमाचल- 1
उत्तराखंड-1
दूसरी बार में लाए गए 116 लोग
पंजाब- 67
हरियाणा- 33
गुजरात- 8
उत्तरप्रदेश- 2
महाराष्ट्र- 2
राजस्थान-2
हिमाचल- 1
गोवा-1
जम्मू-कश्मीर -1
पहली बार में 104 लोग लाए गए
पंजाब- 30
हरियाणा- 34
गुजरात- 33
उत्तरप्रदेश- 2
महाराष्ट्र- 3
चंडीगढ़- 2












Click it and Unblock the Notifications