मुंबई: बम की अफवाह फैलाने के आरोप में टेकी गिरफ्तार, BOM-DELका स्टेट्स पूछा था
Recommended Video

मुंबई। अमेरिका में आईटी कंपनी के सीईओ को सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर बम की अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक उन्होंने हेल्पलाइन से कॉल कर बोम-डेल(मुंबई-दिल्ली) फ्लाइट का स्टेटस पूछा था। प्रवासी भारतीय और अमेरिकी नागरिक विनोद मूरजानी को मुंबई छत्रपति महाराज इंटरनेशल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ भारत आए थे।

दिल्ली से जाना था रोम
वह मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले थे, उन्हें अपने घर वापस वर्जीनिया जाने के लिए दिल्ली से रोम के लिए फ्लाइट लेनी थी। लेकिन खराब मौसम की वजह से अधिकतर फ्लाइट्स देरी से चल रहीं थी। जिसके चलते मूरजानी ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टोलफ्री नंबर पर फ्लाइट का स्टेटस जानने के लिए कॉल किया था। उन्होंने 2.30 बजे कॉल की थी। मूरजानी के मुताबिक उन्होंने मुंबई दिल्ली रूट की 'बोम-डेल' फ्लाइट का पता करने लिए फोन किया था। जब ऑपरेटर ने इसका मतलब उनसे पूछा तब तक मूरजानी ने कॉल काट दिया।

रोम की फ्लाइट लेने के लिए की थी झूठी कॉल!
कॉल आपरेटर के मुताबिक उसने सुना कि मूरजानी कह रहे हैं 'बोम है' इसके बाद उनका फोन डिस्कनेक्ट हो गया। जिससे कॉल आपरेटर लड़की का संदेह बढ़ गया। दो घंटे बाद यानि 4.30 बजे कॉलर, उसकी पत्नी और दो बच्चे दिल्ली की फ्लाइट लेने एयरपोर्ट पहुंचे। पुलिस के मुताबिक उन्होंने फ्लाइड शेड्यूल को बाधित करने के लिए बम की झूठी कॉल की थी। यह उन्होंने इस लिए किया था जिससे अगर वह देरी से राजधानी पहुंचते है तो उन्हें देर रात तक रोम के लिए फ्लाइट मिल जाए।

महिला आपरेटर ने सुना फ्लाइट में बम है
मूरजानी को रविवार को करीब 6.30 बजे गिरफ्तार किया गया था और सोमवार को अंधेरी मेट्रोपॉलिटन कोर्ट के सामने पेश किया गया था, जहां उन्हें 15,000 की जमानत पर रिहा किया गया। उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 505 (1) (बी) (जनता के लिए भय या अलार्म पैदा करने का इरादा) और 506 (II) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मूरजानी के वकील ने तर्क दिया कि उनके मुवक्किल का अफवाह फैलाने का नहीं था, नियंत्रण कक्ष में महिला ने उनकी बात का गलत मतलब निकाल लिया।












Click it and Unblock the Notifications