कोरोना से जंग में मिला अमेरिका का साथ, भारत पहुंचे 1.25 लाख रेमेडिसविर इंजेक्शन
नई दिल्ली, मई 2: भारत इन दिनों घातक वायरस कोरोना की दूसरी लहर की भयावहता से जूझ रहा है। स्थिति यह है कि अस्पतालों में जरूरी दवाओं के साथ-साथ ऑक्सीजन की भारी किल्लत से जूझना पड़ रहा है। ऑक्सीजन और कोरोना मरीज के इलाज में काम आने वाली दवाओं के अभाव में मरीजों की जान जा रहा है। इस बीच भारत की मदद के लिए और देश भी आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में आज फिर अमेरिका से फ्लाइट के जरिए मदद भारत पहुंची है।
Recommended Video

इस दौरान नई दिल्ली में स्थित अमेरिकी दूतावास ने बताया कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अमेरिकी लोग भारत के साथ एकजुट हैं। आज एंटी वायरल ड्रग रेमेडिसविर की 125,000 शीशियां यूएस से भारत पहुंची हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि भारत की मदद के लिए यह चौथी राहत शिपमेंट है। अभी और मदद सामग्री रास्ते में है।
वहीं इससे पहले भारत की मदद के लिए अब तक 3 शिपमेंट भारत आ चुके हैं, जिसमें कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारत को मदद मिलेगी। 400 ऑक्सीजन सिलेंडर्स, करीब 10 लाख कोरोना टेस्ट किट और अन्य उपकरणों को लेकर अमेरिकी विमान पहुंचा। इसके अलावा कई सौ टन दवा और राहत सामग्री भारत पहुंच चुकी है। आपको बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बताया था कि इन दिनों में भारत को 100 मिलियन डॉलर की सप्लाई की जाएगी। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच भी कोरोना संकट पर बातचीत हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications