मुंबई में कांग्रेस को झटका, उर्मिला मातोंडकर ने छोड़ी पार्टी
Recommended Video
नई दिल्ली। बॉलीवुड से सक्रिय राजनीति में कदम रखने वाली उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा चुनावों से ठीक पहले उन्होंने राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा था। उत्तरी मुंबई लोकसभा सीट से उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था लेकिन बीजेपी के दिग्गज नेता गोपाल शेट्ठी के सामने वे बड़े अंतर से चुनाव हार गई थीं।

उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कहा, 'मेरी राजनीतिक और सामाजिक संवेदनाएं बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए हैं, लेकिन मुंबई कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति के कारण मैं ऐसा कर नहीं पा रही हूं।' लोकसभा चुनावों में हार के बाद भी उन्होंने पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के रवैए पर सवाल उठाए थे।
5 महीने पहले थामा था कांग्रेस का दामन
उर्मिला ने मुंबई कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा को एक खत लिखा था, जिसमें उन्होंने लोकसभा चुनाव में अपनी हार के लिए स्थानीय नेताओं पर उंगली उठाते हुए कमजोर रणनीति, कार्यकर्ताओं की अनदेखी और फंड की कमी को जिम्मेदार बताया था। कई हिट फिल्मों में काम कर चुकीं उर्मिला का सक्रिय राजनीति में कांग्रेस के साथ पहला सफर केवल 5 महीने का रहा।

लोकसभा चुनाव में मिली थी बड़ी हार
बीते कुछ समय से उर्मिला मातोंडकर फिल्मों से दूर हैं। साल 2016 में कारोबारी मोहसिन अख्तर से शादी करने के बाद वे सार्वजनिक जीवन में ज्यादा सक्रिय नहीं थीं। इसके बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में आने का फैसला लिया था। कांग्रेस का दामन थामने के साथ ही उनकी राजनीति में एंट्री हो गई और पार्टी ने उनको मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया, लेकिन पहले चुनाव में उनको बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। उर्मिला ने बतौर एक्ट्रेस फिल्म 1995 में आई 'रंगीला' से डेब्यू किया था, जिससे उन्हें बेपनाह शोहरत हासिल हुई थी। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया। जिसमें पिंजर, चमत्कार, जुदाई, सत्या, कौन, भूत, मस्त, दिल्लगी,जैसी फिल्में शामिल हैं।
-
Air India की मुंबई-बेंगलुरू फ्लाइट का बीच हवा में इंजन हुआ खराब, ‘PAN PAN’ कॉल ने बचाई 47 यात्रियों की जान -
Baramati by-Election: कांग्रेस ने वापस लिया उम्मीदवार आकाश मोरे का नाम, सुनेत्रा पवार की क्या जीत हुई पक्की? -
Mumbai Airport Fire: एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B में लगी अचानक आग, मचा हडकंप, उड़ानें और इंटरनेट हुआ ठप -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी ने फिर किया हैरान,मुंबई में कहां पहुंचा रेट? एक्सपर्ट ने दी ये सलाह -
Mumbai Gold Silver Rate Today: चढ़ने के बाद फिर गिरे सोना-चांदी के भाव, मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू












Click it and Unblock the Notifications