उर्जित पटेल बने आरबीआई के 24वें गवर्नर, संभाला पदभार

नई दिल्ली। उर्जित पटेल ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने रघुराम राजन की जगह ली है।

रघुराम राजन का कार्यकाल 4 सितंबर 2016 को समाप्त हो गया। राजन तीन साल तक इस पद पर रहे।

urjit patel

आरबीआई के नए गवर्नर बने उर्जित पटेल

उर्जित पटेल आरबीआई के 24वें गवर्नर बने हैं। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। इससे पहले उर्जित पटेल आरबीआई के डिप्टी गवर्नर पद पर कार्यरत थे। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने उर्जित पटेल को आरबीआई गवर्नर के तौर पर चुना था।

बता दें कि उर्जित पटेल को 11 जनवरी 2013 में केंद्रीय बैंक के डिप्टी गवर्नर का पद दिया गया, जिसका कार्यकाल तीन साल का था।

इस साल की शुरूआत में ही उनका कार्यकाल समाप्त होने वाला था लेकिन 8 जनवरी 2016 को उनका कार्यकाल फिर बढ़ा दिया गया। वह मौद्रिक नीति तय करने वाले विभाग के प्रमुख थे।

2013 में उर्जित बने थे आरबीआई के डिप्टी गवर्नर

2013 में उर्जित पटेल ने डिप्टी गवर्नर का पदभार संभाला था। उर्जित पटेल जाने-माने अर्थशास्त्री माने जाते हैं। इससे पहले वह बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप के सलाहकार भी रह चुके हैं। इनका जन्म 28 अक्टूबर 1963 में हुआ।

उर्जित पटेल ने अपना ग्रेजुएशन लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से किया। 1986 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय उन्होंने एफ. फिल डिग्री हासिल की।

उन्होंने 1990 में येल विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट का उपाधि हासिल किया। वह अंतरराष्ट्रीय मॉनिटरी फंड (आईएमएफ) में भी काम कर चुके हैं।

उर्जित कई वित्तीय समिति के सदस्य रह चुके हैं। 2014 में देश में पहली बार महंगाई दर का लक्ष्य तय करने का फैसला उर्जित पटेल के नेतृत्व वाली समिति की सिफारिशों के आधार पर हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+