UPSC CSE Final Result 2022: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्‍ट जारी, इशिता किशोर ने किया टॉप

UPSC ने आज 23 मई 2023 सिविल सेवा 2022 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। टॉप 5 में तीन लड़कियां हैं।

UPSC CSE Final Result

UPSC CSE Final Result 2022: संघ लोग सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इशिता किशोर ने CSE 2022 में टॉप किया है। UPSC परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर फाइनल रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं।

इस बार भी लड़कियों ने टॉपर्स की सूची में मारी बाजी
बता दें कि इस बार भी सिविल सेवा परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मार ली है। परीक्षा में इशिता किशोर ने जहां टॉप किया है। वहीं दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया और तीसेर स्थान पर उमा हरति एन का नाम है। इसके अलावा चौथे स्थान पर स्मृति मिश्रा हैं और पांचवें स्थान पर मयूर हजारिका हैं। यानी कहा जाए तो ऊपर से टॉप 4 में लड़कियों ने बाजी मारी है।

UPSC CSE Toppers LIST
1 इशिता किशोर
2 गरिमा लोहिया
3 उमा हरति एन
4 स्मृति मिश्रा
5 मयूर हजारिका
6 गहना नव्या जेम्स
7 वसीम अहमद भट
8 अनिरुद्ध यादव
9 कनिका गोयल
10 राहुल श्रीवास्तव

फाइनल रिजल्ट में 933 कैंडिडेट्स का चयन
परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में कुल 933 कैंडिडेट्स नियुक्ति के लिए चयनित किए गए हैं। इनमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 EWS, 263 OBC, 154 SC और 72 ST कैटेगरी से हैं। 178 कैंडिडेट्स की रिजर्व लिस्‍ट भी तैयार की गई है। IAS पदों पर चयन के लिए 180 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+