रिचार्ज की बढ़ी कीमतों पर बवाल, मोदी सरकार पर गंभीर आरोप, कांग्रेस ने पूछे 5 सवाल, TRAI भी निशाने पर
भारत तीन बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों ने अपने अपनी टैरिफ दरों में 27 प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी है। ऐसे में अब विपक्ष ने केंद्र सरकार और TRAI (Telecom Regulatory Authority of India) को निशाने पर लिया है।
कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि निजी मोबाइल ऑपरेटरों को 'एकतरफा' टैरिफ बढ़ाने की अनुमति देने को लेकर केंद्र सरकार से सवाल पूछे। वहीं कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बढ़ी दरों के साथ अब उपभोक्ताओं पर कुल 34,824 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।

सेल फोन रिचार्ज के टैरिफ की दरों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार से कई बड़े सवाल पूछे। पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, "...जब निजी मोबाइल ऑपरेटरों ने अपने आर्थिक मानदंड अलग-अलग होने के बावजूद टैरिफ में 15-16 प्रतिशत की बढ़ोतरी की तो सरकार ने आंखें क्यों नहीं मूंद ली... जबकि सीपीआई (एम) समर्थित सीटू ने दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर इसकी मांग की थी। टैरिफ बढ़ोतरी को वापस लेने से आम लोगों को नुकसान होगा और यह पूरी तरह से अनुचित है...।"
वहीं एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 109 करोड़ उपयोगकर्ताओं के ग्राहक आधार के साथ रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने टैरिफ में औसतन 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इस वृद्धि के साथ आम जन पर 34,824 करोड़ रुपये के खर्च का अतिरिक्त बोझ बढ़ जाएगा।
सुरजेवाला ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि जब टेलीकॉम कंपनियां घाटे में नहीं हैं, तो टैरिफ दरों में बड़े पैमाने पर वृद्धि जनता के हित में नहीं है। सुरेजवाला ने कहा कि अप्रैल में ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार एक मोबाइल उपयोगकर्ता के लिए प्रति माह प्रति ग्राहक औसत राजस्व 152.55 रुपये है। पिछले दो दिनों में तीनों ऑपरेटरों ने अपने टैरिफ में बढ़ोतरी की है।
'तीनों कंपनियों के बीच आंतरिक समझ'
रणदीव सुरजेवाला ने कहा, "दो चीजें सामने आती हैं। सबसे पहले, टैरिफ में बढ़ोतरी की घोषणा की तारीख स्पष्ट रूप से तीनों कंपनियों द्वारा एक-दूसरे से परामर्श करने पर प्रतीत होती है। दूसरे, बढ़े हुए टैरिफ के प्रभावी कार्यान्वयन की तारीख वही है।"
कांग्रेस के 5 सवाल
एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस ने केंद्र से पांच प्रमुख सवाल किए, जो निम्न हैं-
- क्या मोदी सरकार ने 109 करोड़ सेलफोन यूजर्स पर लगभग 35 हजार करोड़ रुपए का बोझ डालने से पहले कोई जांच की?
- क्या मोदी सरकार ने नीलामी के माध्यम से स्पेक्ट्रम की खरीद से होने वाले असर का कोई अध्यन किया?
- क्या मोदी सरकार ने Adjusted Gross Revenue (AGR) पर दी गई पिछली रियायतों का क्या असर होगा, इसका अध्यन किया?
- ऐसा कैसे हो सकता है कि सभी सेल फोन कंपनियां अपना टैरिफ 15-20% बढ़ा दें, जबकि उनका इंवेस्टमेंट, कस्टमर बेस आदि सब अलग है।
- क्या ये सच नहीं कि सुप्रीम कोर्ट ने भारत सरकार और TRAI को स्लीपिंग पार्टनर की तरह नहीं, जनता के लिए एक्टिव पार्टनर की तरह काम करने को कहा था?
-
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications