ब्रेकअप के बाद ब्वॉयफ्रेंड ने फेसबुक पर अपलोड की पूर्व-गर्लफ्रेंड के साथ अंतरंग तस्‍वीरें

मुंबई। चेंबुर पुलिस ने 31 वर्षीय एक शख्स को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। इस शख्स पर आरोप है कि इसने अपनी पूर्व प्रेमिका की अंतरंग तस्वीरें सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर शेयर कर दी। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब आरोपी शख्स की एक्स-गर्लफ्रेंड को इस बात की जानकारी हुई। पीड़िता ने मई 2018 में इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। आखिरकार पुलिस आरोपी शख्स को पिछले हफ्ते पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार करने में कामयाब हुई।

दिसंबर 2016 में हुई थी दोनों की मुलाकात

दिसंबर 2016 में हुई थी दोनों की मुलाकात

गिरफ्तार शख्स की पहचान 31 वर्षीय जूनियर स्टीवर्ट गुहा के तौर पर हुई। वह पश्चिम बंगाल में हार्डवेयर की दुकान चलाता है। जिसकी शिकायत पर आरोपी शख्स की गिरफ्तारी हुई, वो मुंबई के चेंबुर में एक प्राइवेट बैंक की मैनेजर हैं। पीड़ित महिला ने पुलिस में बताया कि दिसंबर 2016 में वो पहली बार जूनियर स्टीवर्ट गुहा से मिली। एक निजी अस्पताल में उनकी ये मुलाकात हुई जहां उनके पिता भर्ती थे। इस मुलाकात के बाद ही हम दोनों के बीच दोस्ती हो गई।

दोस्ती बाद में ऐसे रिलेशनशिप में बदल गई, फिर

दोस्ती बाद में ऐसे रिलेशनशिप में बदल गई, फिर

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरू में वो अच्छे दोस्त थे हालांकि बाद में उनकी दोस्ती और गहरी हो गई और रिलेशनशिप में बदल गई। इस दौरान ये कपल लोनावला और अलीबाग घूमने के लिए गया। उसी वक्त आरोपी शख्स ने महिला की अंतरंग तस्वीरें खींच ली। पुलिस ने बताया कि 2017 में आरोपी शख्स को शक हुआ कि पीड़िता उससे धोखा कर रही है। पीड़िता ने इस शक को दूर करने के लिए क्रेडिट कार्ड की तस्वीरें आरोपी के पास भेजा। इसके बाद महिला ने आरोपी की आर्थिक मदद के लिए 3.23 लाख रुपये भी दिए। इसके बाद उन्होंने शादी की योजना बनाई लेकिन लड़की के घरवालों ने शादी से मना कर दिया।

इंटीमेट तस्वीरें शेयर करना पड़ा भारी

इंटीमेट तस्वीरें शेयर करना पड़ा भारी

इसी के बाद जनवरी 2018 में दोनों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद आरोपी शख्स ने पीड़िता की अश्लील तस्वीरें फेसबुक पर शेयर कर दीं। हालांकि बाद में उसने इन्हें डिलीट भी कर दिया। ऐसा उसने कई बार किया। निजी तस्वीरें शेयर होने के बाद पीड़िता के पास उसके दोस्तों के फोन आने लगे, जिससे लड़की को इसकी जानकारी हुई। फिर पीड़िता ने इस मामले कि शिकायत चेंबुर पुलिस में दर्ज कराई। जिसमें आरोपी शख्स को 13 जून को पश्चिम बंगाल के दुर्गापाड़ा से गिरफ्तार किया गया। 16 जून को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे 22 जून तक के लिए कस्टडी में भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+