पहली बार फ्लाइट से सफर कर रहे थे गांव से आए बुजुर्ग कपल, अनजान शख्स ने खरीदकर खिलाया खाना, लोग कर रहे तारीफ
बदलते जमाने के साथ लोग भी इतने स्वार्थी हो गए हैं कि वो किसी की मदद करने से कतराते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो हर वक्त लोगों की मदद को तैयार रहते हैं। ऐसा ही कुछ बीते दिनों लिंक्डइन यूजर अमिताभ शाह ने हवाई यात्रा के दौरान किया। इसकी कहानी भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, अमिताभ शाह पिछले हफ्ते दिल्ली से कानपुर की फ्लाइट में सफर कर रहे थे। इस दौरान उन्हें बोर्डिंग से पहले ठेठ गांव का बुजुर्ग कपल एयरपोर्ट पर मिल गया। बुजुर्ग कपल की भी फ्लाइट थी। दोनों कम पढ़े लिखे थे, जिसकी वजह से उन्हें इंग्लिश भी नहीं समझ आती थी। एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर उन्हें फ्लाइट में बैठने के लिए किधर से चेकइन करना है और किस काउंटर पर जाना है।

ये भी पढ़ें- गुजरात की जनता इस बार बड़े बदलाव के लिए तैयार है, हम जरूर जीतेंगे: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल

एयरपोर्ट पर पहुंचते ही घबरा गया था बुजुर्ग कपल
बुजुर्ग कपल पहली बार फ्लाइट में यात्रा करने वाले थे। इसलिए उन्हें कुछ पता नहीं था। शायद यही वजह थी कि वो एयरपोर्ट पर पहुंचकर घबरा गए। इस दौरान उनकी मदद भी कोई नहीं कर रहा था। हालांकि, जब अमिताभ शाह की नजर बुजुर्ग कपल पर पड़ी तो उन्होंने उनसे पूछा तो कपल ने बताया कि वो कानपुर की फ्लाइट पकड़ेंगे। लेकिन उन्हें कुछ पता नहीं है कि वो कहां से चेकइन करें और कैसे फ्लाइट तक पहुंचे।

अमिताभ ने की चेकइन करने में मदद
एयरपोर्ट पर बुजुर्ग कपल अमिताभ की तरफ विश्वास भरी नजर से देख रहा था। ऐसे में अमिताभ भी जान गए कि उन्हें मदद की जरूरत है। क्योंकि दोनों पहली बार फ्लाइट से सफर कर रहे हैं और वे गांव के रहने वाले हैं व ज्यादा पढ़े-लिखे भी नहीं हैं। इस पर अमिताभ ने बुजुर्ग कपल को कहा कि आप मेरे पीछे लग जाइए बस....मैं भी उसी फ्लाइट में चलूंगा। आपको कोई दिक्कत नहीं होगी। इस पर बुजुर्ग कपल उनके पीछे खड़ा हो गया। जिसके बाद अमिताभ ने दोनों का चेकइन कराया और फ्लाइट में बैठाया।

फोटो खिंचवा कर बेटी को भी भेजने को कहा
दोनों बुजुर्ग कपल जब फ्लाइट में बैठे थे, तो वो काफी खुश थे। इस दौरान उन्होंने अमिताभ से कहा कि वो हमारी एक फोटो खींच करके मेरी बेटी के Whatsapp पर भेज दें। ताकी उसे पता चल जाए हम दोनों सुरक्षित हैं और यात्रा कर रहे हैं। इस पर अमिताभ ने उन्हीं के फोन से फोटो खींचकर बेटी के Whatsapp पर भी भेज दिया।

8 घंटे सफर करके एयरपोर्ट पहुंचा था कपल
बुजुर्ग कपल ठेठ गांव का रहने वाला था और 8 घंटे का सफर करके एयरपोर्ट पहुंचा था। इसके चलते दोनों को भूख भी लगी थी। फ्लाइट में दोनों अमिताभ के आगे वाली सीट पर ही बैठे थे। अमिताभ ने उन दोनों के लिए पनीर सैंडविच और जूस का ऑर्डर दे दिया। साथ ही क्रू मेंबर से उन्होंने दोनों को खाना फ्री का कहने को बोल दिया। वहीं, जब दोनों कानपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे तो मुस्कुराकर अमिताभ का धन्यवाद दिया और अपने रास्ते चले गए। वहीं, इस मदद के लिए सोशल मीडिया यूजर्स अमिताभ की तारीफ कर रहे हैं।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications