Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गुजरात की जनता इस बार बड़े बदलाव के लिए तैयार है, हम जरूर जीतेंगे: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल

AAP In gujarat assembly elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 नजदीक हैं। सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस के अलावा यहां इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) भी चुनावी मैदान में ताल ठोंक रही है। अभी आम आदमी पार्टी के चीफ व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव जीतने का दावा किया। केजरीवाल ने कहा, 'गुजरात की जनता इस बार बड़े बदलाव के लिए तैयार है, हम जरूर जीतेंगे'

Recommended Video

    Gujarat Election 2022 | Gujarat Election Dates 2022 | Arvind Kejriwal की अपील | AAP | वनइंडिया हिंदी
    gujarat assembly elections 2022: aam aadmi party supremo arvind kejriwal interact with gujarati people on twitter, watch video

    केजरीवाल अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए गुजरा​तियों से रूबरू हुए। उन्हेांने एक वीडियो जारी कर लोगों से कहा कि, हमें आपका समर्थन चाहिए। आपसे मिल रहा अपार समर्थन गुजरात में परिर्वतन लाएगा। हमारी पार्टी ने पहले ​दिल्ली और पंजाब को जीता। अब आपका साथ मिला तो गुजरात में भी आम आदमी पार्टी आएगी।' इस दौरान केजरीवाल ने गुजराती भाषा में बात की।

    इस वीडियो में केजरीवाल को गुजरात के लोगों से गुजराती भाषा में बतियाते हुए देखा जा सकता है। उन्हेांने अपना संबोधन 'केम छो' से शुरू किया।

    'आप' ने घोषित किए अपने उम्मीदवार

    'आप' ने घोषित किए अपने उम्मीदवार

    आम आदमी पार्टी (आप) गुजरात में अपने उम्मीदवारों की घोषणा करते जा रही है। चुनाव की तारीखें घोषित होने से पहले ही इस पार्टी ने 70 से ज्यादा उम्मीदवारेां के नाम घोषित कर दिए हैं। पिछले दिनों आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की 7वीं सूची जारी की। अब कल पार्टी मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करेगी। इसके लिए लोगों से 6357000360 पर 3 नवंबर को शाम 5 बजे तक राय मांगी गई है।

    'भाजपा कार्यकर्ता खुद सरकार के खिलाफ हैं'

    'भाजपा कार्यकर्ता खुद सरकार के खिलाफ हैं'

    केजरीवाल ने पिछले दिनों नवसारी जिले के खुदवेल और गोलवड गांवों के बीच रैली की। उस रैली में केजरीवाल ने दावा किया कि राज्य में भाजपा के सदस्य खुद गुजरात सरकार के खिलाफ हैं। केजरीवाल ने कहा कि मुझे कई कार्यकर्ताओं ने बताया है कि वे भाजपा को सत्ता से हटाना चाहते हैं। केजरीवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भले ही अपनी पार्टी के साथ रहें, लेकिन वोट आम आदमी पार्टी को दें।

    '150 सीट आम आदमी पार्टी की आनी चाहिए'

    '150 सीट आम आदमी पार्टी की आनी चाहिए'

    गुजरात के लोगों से केजरीवाल ने कहा कि, सूबे की कुल 182 विधानसभा सीटों में 150 सीट आम आदमी पार्टी की आनी चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि, वे गुजरात को भ्रष्टाचार मुक्त शासन देंगे। उन्होंने कहा कि, इस राज्य का एक-एक पैसा जनता के ऊपर खर्च होगा।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+