एक्शन में यूपी पुलिस, एक लाख रुपए के ईनामी बदमाश को एकनाउंटर में किया ढेर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस एक बार फिर से एक्शन में नजर आ रही है। बीती रात यूपी पुलिस की स्पेशनल टास्क फोर्स ने एक लाख रुपए के ईनामी कुख्यात बदमाश को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। जानकारी के अनुसार अपराधी आदेश जिसके उपर एक लाख रुपए का ईनाम था, उसे पुलिस ने बीती रात ढेर कर दिया है। मुठभेड़ के दौरान आदेश के सिर पर पुलिस ने गोली मारी थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मेरठ एसटीएफ ने यह एनकाउंटर मीरापुर में देर रात किया है। आदेश के पास से कंट्री मेड पिस्टल भी बरामद की गई है।

encounter

मेरठ एसटीएफ ने देर रात यह एनकाउंटर किया, इस दौरान आदेश के साथ दूसरा बदमाश फरार हो गया। एनकाउंटर के दौरान आस-पास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद फरार बदमाश की तलाश के लिए इलाके की कांबिंग की जा रही है। बता दें कि जिस बदमाश को एसटीएफ ने ढेर किया है वह ब्रह्म सिंह भौराखुर्द का निवासी है। उसके उपर मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत में कई मामले दर्ज हैं। उसका भाई हरीश भी एक कुख्यात बदमाश है और उसके सिर पर दो लाख रुपए का ईनाम है।

दरअसल पुलिस को इस बात की जानकारी मिली थी कि आदेश मीरापुर क्षेत्र में है, जिससके बाद सोमवार को रात तकरीबन 12 बजे मीरापुर के संभलहेड़ गंगनहर पर कुतुबपुर झाल के बाद पुलिस और आदेश का आमना-सामना हुआ। दोनों ओर से गोली चलने लगी और इस दौरान आदेश के सिर पर गोली लग गई और वह घायल हो गया। इस दौरान आदेश का साथी जो फायरिंग कर रहा था वह भागने में सफल रहा। घायल आदेश को लेकर पुलिस जानसठ सीएचसी पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एनकाउंटर के बाद एसएसपी सुधीर कुमार सिंह और सीओ एसटीएफ ब्रजेश सिंह ने बताया कि फरार बदमाश की हम तलाश कर रहे हैं। आदेश की तलाश मुजफ्फरनगर पुलिस काफी लंबे समय से कर रही थी। ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+