तो अखिलेश को बर्बाद करने के लिए शिवपाल ने लिया कालेे जादू का सहारा?
अखिलेश के समर्थकों का कहना है कि उनके चाचा शिवपाल, सीएम को बर्बाद करने के लिए काला जादू का सहारा ले रहे हैं।
सैफई। यूपी की राजनीति में इस समय गृह युद्द जारी है, वर्चस्व की लड़ाई में ना चाचा शिवपाल झुकने को तैयार हैं और ना ही भतीजे अखिलेश यादव। वहीं लखनऊ से दूर सैफई में इस लड़ाई को कुछ और ही रंग दिया जा रहा है। जहां से खबर आ रही है कि अखिलेश को बर्बाद करने के लिए वहां काले जादू का इस्तेमाल किया जा रहा है।
इंडिया टूडे की वेबसाइट के मुताबिक अखिलेश के समर्थकों का भी कहना है कि उनके चाचा शिवपाल, सीएम को बर्बाद करने के लिए काला जादू का सहारा ले रहे हैं।
समर्थकों का कहना है कि इस बात का खुलासा पार्टी से बाहर किए गए रामगोपाल के उस खत से हुआ है, जो उन्होंने पिछले महीने मुलायम सिंह यादव को लिखा था, जिसमें उन्होंने का आगाह करते हुए लिखा था कि नेताजी, आपके बेटे अखिलेश को बर्बाद करने के लिए दो साल से तंत्र मंत्र चल रहे हैं, एक कैलाशानंद है, एक राजस्थान का है और एक मध्य प्रदेश का है। खत में इस बात का भी जिक्र है कि किसी तांत्रिक के कहने पर शिवपाल के घर एक ट्रक नारियल फोड़ा गया है जिससे कि अखिलेश का बुरा हो।













Click it and Unblock the Notifications