प्रियंका से बदसलूकी पर कांग्रेस का CM योगी पर निशाना, कहा- बल प्रयोग से नहीं डरने वाले
लखनऊ। कांग्रेस ने लखनऊ में प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पुलिस द्वारा धक्का-मुक्की किये जाने और राज्य में गुंडाराज होने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि, अजय बिष्ट सरकार के जबरदस्ती बल प्रयोग से ना तो प्रियंका गांधी वाड्री डरने वाली है और ना ही कांग्रेस कार्यकर्ता। कांग्रेस जनता की आवाज उठाती रहेगी।

वहीं पार्टी प्रवक्ता सुष्मिता देव ने यह भी कहा कि प्रियंका के साथ पुलिस ने जो व्यवहार किया है उसकी जांच भी होनी चाहिए। उधर, प्रियंका के कार्यालय ने इस मामले में सीआरपीएफ के महानिदेशक को पत्र लिखकर इस मामले का संज्ञान लेने और कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।हमने देखा कि लखनऊ में क्या हुआ। प्रियंका गांधी जी किसी भी जिम्मेदार विपक्षी नेता की तरह उन लोगों से मिलने जा रही थीं, जिन्होंने पुलिस के उत्पीड़न का सामना किया है। जब वह पूर्व पुलिस अधिकारी दारापुरी से मिलने जा रही थीं तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
सुष्मिता देव ने कहा, 'प्रियंका गांधी कांग्रेस के स्थापना दिवस पर लखनऊ में थी। जब प्रियंका गांधी रिटार्यड आईपीएस ऑफिसर से मिलने जा रही थीं, तो उनको रोका गया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रियंका गांधी का फिजिकल मैंन हैंडल किया। हम इस पूरे मामले की जांच की मांग करते हैं। यह एक तरह से तानाशाही है। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications