Kanwar Yatra Nameplate Issue अब नाम नहीं,लिखिए सौहार्दमेव जयते, SC के फैसले पर बोले अखिलेश यादव
UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। अदालत के निर्णय के बाद कांवड़ यात्रा के रूट पर पड़ने वाले होटल, रेस्टोरेंट, ठेलों पर दुकानदार के नेमप्लेट लगाने जरूरत नहीं पड़ेगी। इस निर्णय के बाद समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेता और सांसद अखिलेश यादव ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा कि एक नयी 'नाम-पट्टिका' पर लिखा जाए : सौहार्दमेव जयते!
ज्ञात हो कि कांवड़ यात्रा नेमप्लेट मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए कहा कि केवल यह बताना होगा कि भोजनालय में शाकाहारी खाना मिलेगा या मांसाहारी।

सपा सांसद अखिलेश यादव ने इस मामले में कहा कि मैंने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए और इस तरह की कार्रवाई को रोकना चाहिए। सरकार ऐसे कई कदम उठाएगी।" कदम इसलिए क्योंकि जब सांप्रदायिक राजनीति खत्म होगी तो ये लोग ऐसा ही करेंगे।
इसके अलावा अखिलेश यादव ने NEET पर उन्होंने कहा, "यह कैसे संभव है कि एक ही सेंटर पर इतने सारे छात्रों को इतने अंक मिलें, यह सरकार और उस संस्थान की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करता है जो इतनी बड़ी परीक्षा आयोजित कर रहा है। इस सरकार ने पेपर लीक का रिकॉर्ड बनाया है।
Recommended Video
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पहले दिन गूंजा शिक्षकों की कमी और बलौदाबाजार हिंसा का मामला












Click it and Unblock the Notifications