CM योगी के शहर में होगा 'गोरखपुर महोत्सव', भोजपुरी नाइट्स के साथ बॉलीवुड का लगेगा तड़का
Recommended Video

नई दिल्ली। यूपी सरकार ने सैफई महोत्सव की तर्ज पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में 'गोरखपुर महोत्सव' कराने का फैसला लिया है। तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में 'भोजपुरी नाइट्स' और 'बॉलीवुड नाइट्स' जैसे विशेष कार्यक्रम भी रखे गए हैं। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक इस महोत्सव में कबड्डी, कुश्ती, पेंटिग और डांसिग की प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। वहीं भोजपुरी नाइट्स में रवि किशन, मालिनी अवस्थी जैसे सितारे भी हिस्सा लेंगे। इस आयोजन के पीछे सरकार गोरखपुर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने की मंशा बता रही है।

11 से 13 जनवरी तक होगा महोत्सव
योगी सरकार ने इस तीन दिवसीय महोत्सव को मंजूरी दे दी है। यह महोत्सव 11 से 13 जनवरी तक चलेगा। सरकार ने इसके लिए 33 लाख रुपये का फंड भी पास कर दिया है। यह महोत्सव गोरखपुर विश्वविद्यालय में होगा। बताया जा रहा है कि चूंकि यह महोत्सव खिचड़ी पर्व के आसपास हो रहा है इसलिए इसे खिचड़ी महोत्सव का भी नाम दिया गया है।

महोत्सव में आएंगे ये सितारे
गोरखपुर महोत्सव में भोजपुरी नाइट्स और बॉलीवुड नाइट्स का विशेष कार्यक्रम भी रखा गया है। इन कार्यक्रमों में कई बड़े सितारे भी दिखाई देंगे। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक बॉलीबुड नाइट्स में शान, ललित पंडित, अनुराधा पौडवाल ने आने के लिए हामी भर दी है वहीं भोजपुरी नाइट्स में रवि किशन और मालिनी अवस्थी जैसे सितारे अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

महोत्सव में होगी ये प्रतियोगिताएं
गोरखपुर महोत्सव में कबड्डी और कुश्ती के साथ यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन लखनऊ के सहयोग से एक शूटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। महोत्सव के तीनों दिन आरपीएफ कैंप में शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा स्कूली बच्चों में छुपी प्रतिभाओं का सामने लाने के लिए 16 कार्यक्रम का आयोजन होगा जिनमें संस्कृत श्लोक, पेंटिग, शतरंज, लोकगीत, नृत्य, फैंसी ड्रेस आदि प्रतियोगिताएं शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications