उमर अब्दुल्ला को किसने बता दिया था, आज यूपी में आएंगे चौंकाने वाले परिणाम

नई दिल्ली।उत्तर प्रदेश की गोरखपुर, फूलपुर और बिहार की अररिया लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजों की तस्वीर अब साफ हो चुकी है। माया और अखिलेश के साथ आने से कमल को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। बीजेपी की इस हार ने उसके विरोधियों को मुस्कुराने और तंज कसने का मौका दे दिया है। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भाजपा पर तंज कसते हुए एक बड़ा खुलासा भी किया है।

UP by election results 2018: उमर अब्दुल्ला ने खोला बड़ा राज

जैसे ही आज रुझान में भाजपा पिछड़ती हुई दिखी उमर अब्दुल्ला ट्विटर पर बहुत ज्यादा एक्टिव हो गए, उन्होंने इस सिलसिले में दो tweet किए। पहले उन्होंने लिखा- कम ऑन गोरखपुर-फूलपुर, यू कैन डू दिस. यानी गोरखपुर-फूलपुर आप ये कर के दिखा सकते हैं। तो अपने दूसरे tweet में उन्होंने लिखा कि बसपा के नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने उन्हें कल रात ही कहा था कि कल की मतगणना के बाद आश्चर्यजनक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। और आज उनकी बात सही हो गई।

सोनिया गांधी ने विपक्षी दलों के लिए एक बड़ा भोज रखा

आपको बता दें कि मंगलवार को सोनिया गांधी ने विपक्षी दलों के लिए एक बड़ा भोज रखा, जिसमें तकरीबन 17 विपक्षी पार्टियों के नेता शामिल हुए। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस डिनर को विपक्षी पार्टियों के बीच संवाद बढ़ाने का जरिया बताया था। उन्होंने कहा था कि इसे राजनीति की नजर से न देखा जाए हालांकि इस डिनर में ममता बनर्जी, मायावती और अखिलेश यादव शामिल नहीं हुए थे लेकिन इन तीन बड़े नेताओं की पार्टियों के प्रतिनिधि डिनर में मौजूद थे। इनके अलावा राजद के तेजस्वी यादव, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जीतनराम मांझी, उमर अब्दुल्ला भी सोनिया गांधी के इस सियासी डिनर में शामिल हुए थे। इसी डिनर में उमर अब्दुल्ला की मुलाकात सतीश मिश्रा से हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+