'जनेऊधारी' राहुल गांधी पर बोले योगी आदित्यनाथ- इनके पूर्वज कहते थे कि वो गलती से हिंदू हो गए

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मंदिर जाने पर निशाना साधा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यह हमारे लिए एक जीत है कि जिन राहुल गांधी के पूर्वज खुद को 'ऐक्सिडेंटल हिंदू' कहा करते थे, वही (राहुल) आज अपने आप को जनेऊधारी हिंदू कहते हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्रिपुरा के सबरूम में ये बातें कही हैं।

'राहुल गांधी के पूर्वज कहते थे कि वो गलती से हिंदू हो गए...'

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार करने पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा जिन राहुल गांधी के पूर्वज खुद को 'ऐक्सिडेंटल हिंदू' कहा करते थे, वही (राहुल) आज अपने आप को जनेऊधारी हिंदू कहते हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये हमारी जीत है। राहुल गांधी के मंदिर जाने को लेकर योगी आदित्यनाथ ने टिप्पणी की है।

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के लिए त्रिपुरा के सबरूम पहुंचे। जानकारी के मुताबिक योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय यात्रा पर त्रिपुरा पहुंचे हैं। उनके इस दौरे के पीछे कोशिश यही है कि नाथ संप्रदाय के लोगों का झुकाव बीजेपी की ओर हो सके। दूसरी ओर राहुल गांधी चार दिन के कर्नाटक दौरे पर हैं, जहां कांग्रेस अध्यक्ष लगातार मंदिर का दौरा कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+