कश्मीरी छात्र-छात्राओं से मिले सीएम योगी, किया घर बातचीत कराने का वादा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अलीगढ़ सहित प्रदेश भर से आए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के छात्रों के समूह से मुलाकात की। इस दौरान सीएम योगी छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि आपकी बातें और समस्याएं सरकार जम्मू कश्मीर के शासन तक पहुंचाएगा। जम्मू कश्मीर सरकार से उन समस्याओं के समाधान पर भी बात करेगा। आदित्यनाथ ने कहा कि कश्मीरी छात्र-छात्राओं को सुविधा और सुरक्षा मुहैया कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ अलीगढ़ से आए कश्मीरी छात्रों का स्वागत किया। इसके बाद उनके साथ संवाद किया। उन सभी से अनुच्छेद 370 हटाने पर राय जानी। । सीएम ने कहा कि बेहतर पहल के लिए आज यह प्रयास किया जा रहा है। राज्य स्तर की जो समस्या होगी उसे हम सुलझाने का प्रयास करेंगे। और अन्य स्तर पर भी प्रयास करेंगे।
सीएम योगी ने लोकतांत्रिक माहौल में संवाद सबसे अधिक जरूरी है। संवाद से हम अच्छा माहौल बना सकते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि मेरे साथ जो भी बात आप करेंगे वह गोपनीय रहेगी। उन्होंने कहा कि कश्मीरी छात्र-छात्राओं के लिए राज्य में मेरी भूमिका एक गार्जियन के रूप में है। इसलिए बच्चे अपनी बातों को बिना किसी संकोच के रख सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगर कोई कश्मीरी छात्र पढ़ाई के साथ नौकरी करना चाहता है तो उसकी सुरक्षा और उसे रोजगार दिलाने की व्यवस्था राज्य सरकार करेगी। कॉलेज प्लेसमेंट में भी छात्रों की मदद करने का सीएम ने आश्वासन दिया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया कि वह प्रदेश में जल्द ही ऐसा सिस्टम डेवलप करेंगे, जिसके तहत यहां रहने वाला हर कश्मीरी छात्र एक दूसरे के संपर्क में रहे, उनसे जुड़े। इस दौरान इन करीब 70 कश्मीरी छात्र-छात्राओं को पर्यटन विभाग की तरफ से लखनऊ दर्शन की व्यवस्था भी की गई। मुख्यमंत्री ने छात्रों को उत्तर प्रदेश में ढाई साल के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों की भी जानकारी दी। पर्यटन विभाग द्वारा कश्मीरी छात्र-छात्राओं को लखनऊ में कई पर्य़टक स्थलों का भ्रमण भी करवाया गया।












Click it and Unblock the Notifications