UNSC: कश्मीर मामले पर सुरक्षा परिषद ने 'बंद कमरे' में बैठक शुरू, 54 साल बाद चर्चा
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। वहीं इस मसले पर भारत के फैसले को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बंद कमरे में चर्चा शुरू हो गई है। UNSC में कश्मीर मसले पर चर्चा करवाने के लिए चीन की ओर से औपचारिक निवेदन किया। चीन सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य है। इस बैठक में भारत और पाकिस्तान शामिल नहीं हुआ क्योंकि दोनों ही देश सुरक्षा परिषद के सदस्य नहीं है।

अगर संयुक्त राष्ट्र के रिकॉर्ड्स को देखें तो सुरक्षा परिषद ने इससे पहले जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर 1965 में चर्चा हुई थी। उस बैठक में पाकिस्तान ने कश्मीर के विशेष दर्जे को लेकर ही शिकायत की गई थी। अब 54 साल बाद पाकिस्तान के करीबी चीन ने औपचारिक निवेदन पर जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने पर कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र में चर्चा हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications