Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

थोड़ा सा होश आने पर उन्नाव पीड़िता ने बयां की उस दिन की खौफनाक कहानी

नई दिल्ली। भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई उन्नाव रेप पीड़िता का इलाज दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों की टीम लगातार पीड़िता और उनके वकील के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। इस बीच टीओआई (टाइम्स ऑफ इंडिया) ने पीड़िता के एक रिश्तेदार से फोन पर बातचीत की है, जिसमें इस रिश्तेदार ने बताया कि एम्स में इलाज के दौरान पीड़िता को कुछ देर के लिए होश आया तो उन्होंने हादसे को लेकर उनसे बातचीत की। इस दौरान उन्होंने 28 जुलाई को हुए हादसे को लेकर कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं। पीड़िता ने बताया कि ट्रक ने बिल्कुल सामने से आकर उनकी कार को टक्कर मारा था।

उन्नाव रेप पीड़िता ने किया चौंकाने वाला खुलासा

उन्नाव रेप पीड़िता ने किया चौंकाने वाला खुलासा

उन्नाव रेप पीड़िता ने अपने रिश्तेदार को बताया कि 28 जुलाई को दिन में रायबरेली के एनएच- 31 पर जिस ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मारा वो बिल्कुल सामने से आया था। पीड़िता ने उन्हें यह भी बताया कि उनकी कार खुद उनके वकील चला रहे थे, उन्होंने ट्रक से कार को बचाने के लिए रिवर्स गियर भी लिया, जिससे उनकी कार उस ट्रक के रास्ते में नहीं आए। बावजूद इसके ट्रक ड्राइवर ने उनकी कार को रौंद दिया। हादसे में पीड़िता के साथ उनके वकील भी गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज एम्स में चल रहा है। ये जानकारी उन्नाव पीड़िता के रिश्तेदार ने रविवार को टीओआई से फोन पर बात करते हुए दी है।

रिश्तेदार से पीड़िता ने बताया- मैंने ट्रक को सीधे अपनी ओर आते देखा

रिश्तेदार से पीड़िता ने बताया- मैंने ट्रक को सीधे अपनी ओर आते देखा

उन्नाव रेप पीड़िता से बातचीत करने वाले ये वही रिश्तेदार हैं, जिनकी मां इस हादसे का शिकार हुईं। ये रिश्तेदार पीड़िता के साथ शुरू से हैं और पूरी तरह से सपोर्ट करते रहे हैं। उन्होंने टीओआई से बात करते हुए बताया, 'मैंने पीड़िता से पूछा कि उस दिन क्या हुआ था तो उन्होंने बताया, "मैंने ट्रक को सीधे अपनी ओर आते देखा। ट्रक को इस तरह से आते हुए देख हम डर गए, हमने अलार्म भी बजाया। लेकिन हमें ये महसूस हो गया था कि ट्रक को जिस तरह से चलाया जा रहा उसमें कुछ असामान्य था।"

'वकील ने कार को रिवर्स गियर में डाल ट्रक से बचने की कोशिश की'

'वकील ने कार को रिवर्स गियर में डाल ट्रक से बचने की कोशिश की'

रिश्तेदार ने बताया, "पीड़िता ने मुझे यह भी बताया कि कैसे उनके वकील ने कार को रिवर्स गियर में डालने की कोशिश की थी, जिससे उन्हें ट्रक की तरफ जाने से बचाया जा सके। लेकिन वह ऐसा करने में असमर्थ थे क्योंकि ट्रक लगातार उनकी ओर ही बढ़ रहा था।" इस तरह से ये हादसा हुआ। फिलहाल रेप पीड़िता की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस बीच में कुछ देर के लिए उन्हें होश आया, जब उन्होंने अपने रिश्तेदार से बात की। वहीं इस मामले की जांच कर रही सीबीआई को अभी इससे जुड़ी जानकारी नहीं दी गई है।

'उन्नाव पीड़िता का सीबीआई पर से भी उठा विश्वास'

'उन्नाव पीड़िता का सीबीआई पर से भी उठा विश्वास'

रिश्तेदार ने बताया, "उन्होंने मुझे अकेले में यह बात बताई। रेप की घटना के बाद उन्नाव छोड़ने और इस हादसे तक लगातार मैं उनके साथ रहा हूं। ऐसे में शायद उनका भरोसा मुझ पर अधिक है। उन्होंने सीबीआई अधिकारियों को भी मिलने से इनकार कर दिया, जो एम्स आए थे।" रिश्तेदार के मुताबिक पीड़िता का अब सीबीआई से भी विश्वास उठ गया है। रिश्तेदार ने कहा, "वो मुझसे कहती हैं कि यूपी सरकार से विश्वास खत्म होने के बाद अब उनका सीबीआई पर से भी भरोसा उठ गया है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि उन्होंने सीबीआई को कई बार अपने जान के खतरे को लेकर आगाह किया था लेकिन उनकी ओर से कोई भी जरूरी कदम नहीं उठाया गया।"

एक्सीडेंट में रेप पीड़िता के दो रिश्तेदारों की हुई थी मौत

एक्सीडेंट में रेप पीड़िता के दो रिश्तेदारों की हुई थी मौत

बता दें कि यूपी के उन्नाव रेप केस में पीड़िता के एक्सीडेंट के मामले में लगातार नए और चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। अभी तक की जांच में पता चला है कि ट्रक सड़क पर रॉन्ग साइड से आ रहा था और उसकी स्पीड काफी तेज थी। वहीं, इस मामले में यह भी खुलासा हुआ है कि हादसे के समय ट्रक की नंबर प्लेट पर काला रंग लगाकर उसे ढका हुआ था। इस एक्सीडेंट में रेप पीड़िता के दो रिश्तेदारों की मौत हो चुकी है, जबकि वो खुद गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+