उन्नाव रेप केसः पीड़िता के साथ कार हादसे के खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन आज

नई दिल्ली। उन्नाव रेप केस पीड़िता की कार कार का जिस तरह से एक्सिडेंट हुआ है उसके बाद लगातार योगी सरकार और प्रदेश की पुलिस पर सवाल खड़ा हो रहा है। पीड़िता पर हुए इस हमले के खिलाफ आज कई संगठन सड़क पर प्रदर्शन करने जा रहे हैं। आज सुबह लखनऊ में विधानसभा के सामने लोग प्रदर्शन करेंगे और घेराव करेंगे। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेता भी मौजूद रहेंगे। वहीं जनवादी महिला समिति सहित कई संगठनों के लोग भी इस घटना के खिलाफ दोपहर एक बजे दिल्ली के सरदार पटेल मार्ग स्थित यूपी भवन के सामने प्रदर्शन करेंगे।

unnao

गौरतलब है कि पीड़िता के चाचा फिलहाल रायबरेली की जिला जेल में कैद हैं। एफआईआर में विधायक कुलदीप सिंह, उनके भाई मनोज सेंगर भी नामजद हैं। इस मामले में 10 नामजद और 15-20 अन्य अज्ञात के खिलाफ के केस दर्ज है। पुलिस ने बताया कि उन्नाव रेप केस की पीड़िता अपने परिवार और वकील के साथ रायबरेली जेल में बंद अपने चाचा से मिलने जा रही थी। रास्ते में उसकी कार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई है, जबकि पीड़िता और वकील की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कहा कि वाहन विपरीत दिशा में आ रहे थे और बारिश की वजह से कम दृश्यता के कारण आपस में टकरा गए।

उधर सुप्रीमो मायावती ने इस हादसे को षड्यंत्र करार दिया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि "उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की कार की रायबरेली में कल ट्रक से टक्कर प्रथम दृष्टया उसे जान से मारने का षडयंत्र लगता है जिसमें उसकी चाची व मौसी की मौत हो गई, वह स्वंय व उसके वकील गंभीर रूप से घायल हैं। माननीय सुप्रीम कोर्ट को इसका संज्ञान लेकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+