उन्नाव रेप केस: पीड़िता की सुरक्षा में लगे 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, रोड एक्सीडेंट के वक्त ड्यूटी से थे गायब
Recommended Video
Unnao Case: पीड़िता की Security में लापरवाही, 3 Police Constable Suspend | वनइंडिया हिंदी
लखनऊ। उन्नाव रेप केस की पीड़िता के रोड एक्सीडेंट मामले में यूपी पुलिस ने 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। ये तीनों वहीं पुलिसकर्मी हैं जो पीड़िता की सुरक्षा में लगाए गए थे। इनमें 2 महिला और 1 पुरूष सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। एक्सीडेंट के दिन तीनों पीड़िता की सुरक्षा में मौजूद नहीं थे। तीनों को ड्यूटी पर लापरवाही बरतने के मामले में सस्पेंड किया गया है।

उनके नाम गनर सुरेश, महिला सिपाही रूबी और सिपाही सुनिता हैं। उल्लेखनीय है कि दुष्कर्म पीड़िता अपने वकील और दो रिश्तेदारों के साथ रायबरेली जा रही थी। इस दौरान गलत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी कार को टक्कर मार दी थी। इसमें पीड़िता के दो रिश्तेदारों की मौत हो गई, जिसमें से एक मृत महिला इस मामले की गवाह थी। हालांकि इस मामले में सिपाहियों ने अपना बयान दिया था। उन्होंने बताया था कि कार में जगह न होने के चलते ही रेप पीड़िता ने उन्हें साथ चलने से मना किया था।












Click it and Unblock the Notifications