तेलंगाना: कुछ शरारती तत्वों ने भगवान हनुमान की मूर्ति को तोड़ा, पुलिस कर रही है जांच
हैदराबाद। तेलंगाना में भगवान हनुमान की मूर्ति खंडित करने का मामला सामने आया है। यह घटना तेलंगाना के भद्रदरी कोठागुडम की है, जहां कुछ अज्ञात लोगों ने भगवान हनुमान की मूर्ति को तोड़ दिया है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी उन्हें इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है कि किसने इस मूर्ति को तोड़ा है। हम मामले की जांच कर रहे हैं जल्द ही यह सामने आएगा कि किस शरारती तत्व ने इस घटना को अंजाम दिया है।

आपको बता दें कि गांव में बनी यह हनुमान जी की खड़ी मुद्रा में मूर्ति थी, जिसका हाथ और शरीर के तमाम अंगों को कुछ शरारती तत्वों ने तोड़ दिया है। घटना के सामने आने के बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद इस मामले में केस दर्ज करके पुलिस इसकी जांच कर रही है। अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि इस घटना के पीछे कौन है। यह घटना सोमवार की है।












Click it and Unblock the Notifications