फिर से गिरफ्तार हो सकता है आतंकी हाफिज सईद, अमेरिका ने पाक को लताड़ा
इससे पहले भारत ने भी हाफिज सईद की रिहाई पर कड़ी आपत्ति जताई है और उसे गिरफ्तार करने को कहा है। अमेरिका और भारत के दबाव के बाद हाफिज सईद फिर से गिरफ्तार हो सकता है।
नई दिल्ली। नजरबंदी से रिहा होते ही मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद ने जहर उगलना शुरू कर दिया है। तो उधर अमेरिका ने पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई है। अमेरिका ने पाकिस्तान से कड़े शब्दों में हाफिज सईद को फिर से गिरफ्तार करने को कहा है। ग्लोबल आतंकी हाफिज सईद की रिहाई पर अमेरिका ने ऐतराज जताया है।अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफर स्टेट के प्रवक्ता ने पाकिस्तान से कहा है कि हाफिज ग्लोबल आतंकी घोषित है। लश्कर चीफ हाफिज सैकड़ों आतंकी हमले करा चुका है, जिसमें अमेरिकी नागरिक भी मारे गए हैं।

अमेरिका ने मुंबई हमले का जिक्र करते हुए कहा कि 2008 में भारत में हुए हमले में 6 अमेरिकी नागरिक भी मारे गए थे। लिहाजा, पाकिस्तान की सरकार हाफिज को गिरफ्तार कर उस पर चार्जशीट दाखिल करे। इससे पहले भारत ने भी हाफिज सईद की रिहाई पर कड़ी आपत्ति जताई है और उसे गिरफ्तार करने को कहा है। अमेरिका और भारत के दबाव के बाद हाफिज सईद फिर से गिरफ्तार हो सकता है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान ने जमात-उद-दावा चीफ हाफिज सईद को रिहाई दे दी है। अपनी करतूत पर पर्दा डालने के लिए पाकिस्तान सरकार ने आतंकी हाफिज की मीडिया कवरेज पर बैन लगा दिया है। लाहौर में शुक्रवार को होने वाले हाफिज के संबोधन को कवरेज न देने और रिपोर्टिंग न करने के निर्देश दिए थे
हाफिज की रिहाई पर भारत समेत दुनिया के कई मुल्कों ने कड़ा ऐतराज जताया है। मुंबई हमले के मास्टर माइंड सईद पर अमेरिका पहले ही एक करोड़ डॉलर का इनाम घोषित कर चुका है। अब दुनिया में हो रही बदनामी से बचने के लिए पाकिस्तान यह नहीं चाहता कि दुनिया भर में हाफिज की वजह से उसकी किरकिरी हो।












Click it and Unblock the Notifications