UNDP की रिपोर्ट में आई अच्छी खबर, भारत में रिकॉर्ड स्तर पर कम हुई गरीबी
भारत में गरीबी हमेशा से ही एक बड़ी समस्या रही है। लेकिन पिछले 15 वर्षों में भारत में गरीबी रिकॉर्ड स्तर पर कम हुई है। युनाइटेड नेसंश डेवलपमेंट प्रोग्राम की ओर से जो मल्टिटायमेंशनल पॉवर्टी इंडेक्स की रिपोर्ट सामने आई है उसमे दावा किया गया है कि पिछले 15 वर्षो में भारत में गरीबी रिकॉर्ड स्तर पर कम हुई है।
बता दें कि यूएनडीपी और ऑक्सफोर्ड पॉवर्टी एंड ह्मयूमन डेवलपमेंट इनिशिएटिव की ओर से जो ताजा अपडेट जारी की गई है उसके अनुसार भारत में गरीबी को कम करने के लिए बेहतरीन काम किया गया है। यह रिपोर्ट 110 देशों के आंकड़ों को लेकर तैयार की गई है।

रिपोर्ट के अनुसार भारत में गरीबी रिकॉर्ड स्तर पर कम हुई है, पिछले 15 वर्षों में 415 मिलियन यानि तकरीबन 41 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। वर्ष 2005/6-19/21 के बीच 415 मिलिनय लोग गरीबी के दायरे से बाहर आए हैं। बड़ी संख्या में चीन, इंडोनेशिया और भारत के लोग गरीबी रेखा से बाहर लाए गए हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत सहित 25 देशों के लोग पिछले 15 साल में गरीबी से रिकॉर्ड संख्या में बाहर आए हैं। इन सभी देशों ने अपने वैश्विक एमपीआई को आधा किया है। साथ ही इन देशों में प्रगति देखने को मिली है। भारत के अलावा इस लिस्ट में चीन, कंबोडिया, कांगो, होंडुरास, इंडोनेशिया, मोरक्को, सर्बिया, वियतनाम शामिल हैं।
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक भारत ने अप्रैल माह में चीन को पीछे छोड़ते हुए आबादी के लिहाज से दुनिया का पहले देश बन गया है। भारत की कुल आबादी अब 142.86 करोड़ को पार कर गई है। इसके साथ ही भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है।
वहीं बिजली से वंचिल लोगों की बात करें तो यह 29 फीसदी से घटकर अब सिर्फ 2.1 फीसदी पर आ गई है। आवास से वंचित लोगों की बात करें तो यह आंकड़ा 44.9 फीसदी से कम होकर 13.6 फीसदी रह गया है।












Click it and Unblock the Notifications