इस शहर में बनाया गया 'कैदी किचन', जहां सलाखों के पीछे परोसा जा रहा लज़ीज व्‍यंजन

इस शहर में बनाया गया 'कैदी किचन', जहां सलाखों के पीछे परोसा जा रहा लज़ीज व्‍यंजन

जमशेदपुर, 03 सितंबर: पोशंपा भाई पोशंपा, जेल की रोटी खाना पड़ेगा, ठंडा पानी पीना पड़ेगा.... ये खेल आपने भी बचपन में जरूर खेला होगा और कई बार खेल- खेल में जेल भी गए होंगे लेकिन सच में जेल जाना पड़े तो हाथ पैर ठंडे पड़ जाएंगे। लेकिन हम आपसे कहें कि एक शहर में एक ऐसी जेल हैं जहां लोग खुशी-खुशी से वहां जाना पसंद कर रहे हैं तो आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन ये ही सच है।

खुशी से इस जेल में जाना लोग कर रहे पसंद

खुशी से इस जेल में जाना लोग कर रहे पसंद

इस जेल में लोग अपनी मर्जी से जा रहे हैं और सलाखों के पीछे कैद होकर भी खुश नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं यहां पर उनको उनका मनपसंद और लजीज व्‍यंजन भी खाने को मिल रहा है।

जानें कौन सही है ये जगह

जानें कौन सही है ये जगह

दरअसल, हम बात कर रहे हैं झारखंड के जमशेदपुर के एक नए रेस्‍टरां की जिसका नाम कैदी किचन है। नाम से अंदाजा तो लग ही गया हो कि इसकी थीम क्‍या है। जी हां इसकी जेल है।

सलाखों के पीछे परोसा जाता है लज़ीज व्‍यंजन

सलाखों के पीछे परोसा जाता है लज़ीज व्‍यंजन

ग्राहकों को जेल के अंदर खाना खाने का अनूठा अनुभव देने के लिए जमशेदपुर में एक जेल थीम आधारित रेस्तरां 'कैदी किचन' खोला गया। रिसेप्‍शन पर जहां पुलिस और कैदी के कार्टून बने हुए वहीं रेस्‍टरां के अंदर जेल के बैरक बने हुए हैं जिसमें लगी चेयर टेबल पर बैठने के बाद कस्‍टमर को सलाखों के पीछे पुलिस की वर्दी में खड़ा सख्‍स बंद कर देता है।

जेलर और कैदी सर्व करते हैं ऑर्डर

जेलर और कैदी सर्व करते हैं ऑर्डर

इतना ही नहीं इस होटल के सभी कर्मचारी पुलिस या कैदी की ड्रेस में खाना परोसते हैं। ग्राहकों से जहां हाथ में हथकड़ी लिए पुलिस के हुलिए में शख्‍स आता है इसके साथ ही यहां कैदी की ड्रेस पहने हुए वेटर लोगों को लज़ीज व्‍यंजन परोस रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+