स्मृति ईरानी ने शेयर की 15 साल पुरानी फोटो, देखते ही करण जौहर बोले-हे भगवान.., जानिए क्यों?
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अक्सर अपनी पोस्ट से लोगों को हैरान कर देती हैं, इस बार तो उन्होंने मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर को अपनी एक पुरानी तस्वीर से चौंका दिया है, दरअसल स्मृति ईरानी ने अपने इंस्ट्रागाम पर करीब 15 साल पुरानी तस्वीर शेयर की है, जो कि कॉफी विद करण शो की है, जिसमें वो मशहूर टीवी अभिनेत्री साक्षी तंवर ( टीवी की पार्वती) के साथ नजर आ रही है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शेयर की 15 साल पुरानी फोटो
मालूम हो कि टीवी क्वीन एकता कपूर के सुपर हिट शो 'क्योंकी ... सास भी कभी बहू थी' से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली स्मृति ईरानी ने साल 2005 में 'कॉफी विद करण' के पहले सीजन के एक एपीसोड में शिरकत थी, उस शो में उनके साथ ही स्टार प्लस के ही हिट शो ' कहानी घर-घर की' में पार्वती का किरदार निभाने वाली साक्षी तंवर भी थी, ये दोनों उस समय टीवी की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियां थीं।

करण जौहर ने कमेंट किया-हे भगवान...
स्मृति ईरानी की इस पोस्ट को देखकर करण जौहर ने कमेंट किया, 'हे भगवान... शायद ये आखिरी फोटो होगी जब मैंने हंसते हुए फोटो क्लिक कराई हो और मैं ये क्या पहना हुआ हूं', ये फोटो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, लोग इस पर काफी कमेंट कर रहे हैं, लोगों ने इन तस्वीरों के जरिए शो को भी याद किया है।

स्मृति ईरानी की पोस्ट हुई वायरल
मालूम हो कि इससे पहले स्मृति ईरानी ने अपनी बेटी संग एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी और उसे अपना मंडे मैजिक बताया था, स्मृति ईरानी ने साथ ही लोगों से पूछा भी था कि आपका मंडे मैजिक कौन है, स्मृति के इस सवाल के जवाब में लोगों ने काफी मजेदार उत्तर दिए लेकिन सबसे रोचक जवाब उनके पति जुबिन ईरानी ने दिया, उन्होंने कहा ये -Its Mine Chichoo.
'मुझसे पूछा जाता है कौन सा ईरानी?'
मालूम हो कि अपने बेबाक बयानों की वजह से हमेशा लोगों के बीच चर्चा में रहने वाली स्मृति ईरानी हाल ही में 'हिन्दुस्तान शिखर समागम' में शामिल हुईं। जहां उन्होंने खुद को एयरपोर्ट पर रोके जाने की एक बात शेयर की थी, स्मृति ईरानी ने कहा था कि मेरे नाम के साथ ईरानी जुड़ा है, इस कारण मुझए कई बार कई एयरपोर्ट पर रोका गया और मुझसे पूछा जाता है कौन सा ईरानी? मैं जवाब देती हूं हिन्दुस्तान वाला ईरानी! अगर देश से प्रेम करने को भगवा कहते हैं, तो मुझे गर्व है कि मेरा रंग भगवा है, जिसकी जैसी नजर उसकी वैसी खबर।












Click it and Unblock the Notifications