क्या कांग्रेस में जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं प्रियंका गांधी? स्मृति ईरानी का दावा

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हए कहा कि वह अपनी पार्टी में अभी भी जगह बनाने का प्रयास कर रही हैं। स्मृति ईरानी के मुताबिक प्रियंका गांधी का बार-बार उत्तर प्रदेश जाना इस बात का सबूत है। स्मृति ईरानी के मुताबिक कांग्रेस महासचिव इस लिए लगातार उत्तर प्रदेश का दौरा करती रहती हैं क्योंकि उन्हें अपनी पार्टी में जगह बनाने के लिए कुछ करना था।

स्मृति ईरानी का प्रियंका गांधी पर बड़ा हमला

स्मृति ईरानी का प्रियंका गांधी पर बड़ा हमला

लखनऊ में आयोजित 'हिन्दुस्तान शिखर समागम' नाम के एक कार्यक्रम में स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा केवल अपनी कांग्रेस पार्टी में ही सक्रिय हैं, क्योंकि वह अपनी पार्टी में खुद के लिए जगह बनाने के लिए काम कर रही हैं। बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा को पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव के दौरान आधिकारिक तौर पर जनवरी में कांग्रेस में शामिल किया गया था। पार्टी ने उन्हें जनवरी में कांग्रेस में शामिल किया गया था। उन्होंने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए कई रैलियां की और बड़े पैमाने पर प्रचार किया लेकिन फिर भी वह पार्टी की किस्मत नहीं बदल सकीं।

कांग्रेस की किस्मत बदलने में प्रियंका नाकाम

कांग्रेस की किस्मत बदलने में प्रियंका नाकाम

उनके भाई राहुल गांधी को अमेठी से स्मृति ईरानी के हाथों हार का सामना करना पड़ा, वहीं लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा भी दे दिया था। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब इस महीने की शुरुआत में प्रियंका गांधी का अभियान भी कांग्रेस के भाग्य को बदलने में विफल रहा। दिल्ली में लगातार दूसरी बार कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा, वहीं दूसरी ओर इस बार कांग्रेस के वोट शेयर में भी गिरावट देखी गई। दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद प्रियंका ने स्वीकार किया था कि पार्टी के लिए अभी संघर्ष का समय है।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की इकलौती आवाज

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की इकलौती आवाज

हाल ही में प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और आजमगढ़ का दौरा किया था। उनकी दोनों यात्राओं का उद्देश्य नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलना था। प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की इकलौती आवाज के रूप में देखा जाता है, समय-समय पर वह सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी हमला बोलती रहती हैं। तीन कांग्रेस शासित राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ ने प्रियंका को राज्यसभा भेजने की भी पेशकश की थी।

यह भी पढ़ें: अमेठी के लोगों से रिश्ता मजबूत करेंगी स्मृति ईरानी, वहां बनवा रहीं आशियाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+