केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे बोले- किसान आंदोलन के पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ
नई दिल्ली। केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल ने कहा है कि कृषि कानूनों के खिलाफ जो किसान आंदोलन कर रहे हैं, उनको चीन और पाकिस्तान से मदद मिल रही है। बुधवार को रावसाहेब दानवे ने ये बयान दिया है। उनका दावा है कि दिल्ली और हरियाणा को जोड़ने वाले सिंघु बॉर्डर जो हजारों किसान जमा हैं। उनके पीछे चीन और पाकिस्तान हैं। रावसाहेब दानवे पाटिल भारतीय जनता पार्टी के नेता और महाराष्ट्र की जलाना लोकसभा सीट से सांसद हैं।
Recommended Video

भाजपा के कई नेता कर चुके ऐसे दावे
महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष रह चुके दानवे पाटिल भाजपा के पहले नेता नहीं हैं, जिन्होंने इस तरह की बात किसान आंदोलन को लेकर कही हो। हरियाणा के कृषिमंत्री जेपी दलाल भी ऐसा ही दवा कर चुके हैं। दलाल ने कहा है कि किसानों की आड़ में चीन और पाकिस्तान हमारे देश में अस्थिरता लाना चाहते हैं। वहीं भाजपा के ज्यादातर नेता ही किसान आंदोलन को कांग्रेस और दूसरे विपक्षी नेताओं के बहकाए लोगों का धरना कह रहे हैं।

केंद्र सरकार लाई है खेती से जुड़े कानून
बता दें कि केंद्र सरकार हाल ही में तीन नए कृषि कानून लेकर आई है, जिनमें सरकारी मंडियों के बाहर खरीद, अनुबंध खेती को मंजूरी देने और कई अनाजों और दालों की भंडार सीमा खत्म करने समेत कई प्रावधान किए गए हैं। इसको लेकर किसान जून के महीने से ही आंदोलनरत हैं और इन कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। किसानों को कहना है कि ये कानून मंडी सिस्टम और पूरी खेती को प्राइवेट हथों में सौंप देंगे, जिससे किसान को भारी नुकसान उठाना होगा। नए कानूनों के खिलाफ ये आंदोलन अभी तक मुख्य रूप से पंजाब में हो रहा था।

26 नवंबर से दिल्ली में धरने पर किसान
26 नवंबर को किसानों ने दिल्ली की और कूच किया है और बीते 13 दिन से किसान दिल्ली और हरियाणा को जोड़ने वाले सिंधु बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। दिल्ली के कई दूसरी सीमाओं पर भी किसान जमा हैं और कानूनों को वापस लेने की मांग सरकार से कर रहे हैं। इसके बाद किसान नेताओं और सरकार के बीच कई दफा बातचीत भी हो चुकी है। हालांकि अभी तक बातचीत का कोई नतीजा निकलता नहीं दिख रहा है।
-
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद -
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications