VIDEO: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले को भरी सभा में युवक ने जड़ा थप्पड़, समर्थकों ने धुना
ठाणे। केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के अध्यक्ष रामदास अठावले के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। ठाणे के अंबरनाथ में स्टेज से उतरते वक्त एक युवक ने अठावले को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद आठवले के समर्थकों ने युवक की जमकर पिटाई की। रामदास आठवले एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। थप्पड़ मारने वाले शख्स का नाम प्रवीण गोसावी बताया जा रहा है।

शनिवार को रामदास अठावले अंबरनाथ एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। शाम के वक्त कार्यक्रम के दौरान स्टेज से उतरते वक्त एक व्यक्ति ने उनके कान के पास जोरदार थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारने के बाद वह भागने लगा तो समर्थकों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। आठवले के समर्थकों की पिटाई से युवक बुरी तरह घायल हो गया है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अठावले पर हुआ हमला यह हमला उनके उस बयान से जोड़कर देखा जा रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि, मराठा समाज को दिया गया आरक्षण कोर्ट में नहीं टिक सकेगा। वह चाहते है कि मराठा समाज को आरक्षण दिया जाए, लेकिन राज्य सरकार ने जिस तरह से आरक्षण दिया है, वह कानूनी नहीं है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications