दुबई एक्सपो 2020 पर बोले मंत्री पीयूष गोयल, कहा- इससे भारत-यूएई के संबंध होंगे मजबूत

Dubai expo 2020, Piyush Goyal Dubai expo, Piyush Goyal India UAE, India UAE Relation, Dubai expo India Pavilion, Dubai expo 2020 News, india in Dubai expo 2020, दुबई एक्सपो 2020, पीयूष गोयल दुबई एक्सपो, पीयूष गोयल इंडिय

नई दिल्ली, 29 सितंबर: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि दुबई एक्सपो 2020 भारत-यूएई संबंधों विशेष रूप से निर्यात को और मजबूत करेगा। दरअसल, दुबई एक्सपो 2020 में दुनिया के करीब 192 देश शामिल होने जा रहे हैं, जिसमें भारत बड़ा भागीदार होगा। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि दुबई एक्सपो 2020 एक महत्वपूर्ण इवेंट है, जिसमें यूएई ने भारत को सबसे अहम स्थान दिया है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और क्राउन प्रिंस के बीच अच्छे ताल्लुकात हैं।

Piyush Goyal

दरअसल, दुबई एक्सपो 2020 कोरोना महामारी के कारण एक साल की देरी से चल रहा था, जो शुक्रवार (01 अक्टूबर ) से शुरू होने के लिए पूरी तरह तैयार है। दुबई एक्सपो 2020 चल रही महामारी की शुरुआत के बाद से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा (टोक्यो ओलंपिक के बाद) आयोजन होगा। इसके जरिए दुनिया भर से लाखों विजिटर्स को आकर्षित करने की उम्मीद है।

भारत की ओर से केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल गुरुवार को देश के पवेलियन का उद्घाटन करने वाले हैं। इस एक्सपो के दौरान भारतीय पवेलियन दुनिया के सामने एक नए भारत के उदय को प्रदर्शित करेगा, जो सबसे बड़ा है। एक अक्टूबर से शुरू होने वाले दुबई एक्सपो में भारत के लिए अपनी जीवंत संस्कृति और जबरदस्त विकासकार्यों के अवसरों को प्रदर्शित करने का एक शानदार मंच होगा।

बता दें कि इस एक्सपो में भाग लेने वाले 192 देशों में भारत का सबसे बड़ा पवेलियन होगा। भारत के 15 राज्य और 9 केंद्रीय मंत्रालय छह महीने तक चलने वाले इस एक्सपो में भाग ले रहे हैं। जो 31 मार्च 2022 को समाप्त होगा। गुजरात भारत पवेलियन में अपना उत्पाद प्रदर्शित करने वाला पहला राज्य होगा। इसके बाद कर्नाटक, लद्दाख, तेलंगाना, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, केरल, जम्मू और कश्मीर, गोवा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा का स्थान होगा। ये राज्य अपनी संस्कृति, भोजन और व्यापार के अवसरों का प्रदर्शन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+