Balasore Train Accident: हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- जब आपकी सरकार थी तो NSG को...
बालासोर हादसे के बाद कांग्रेस लगातार रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है, वहीं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एनएसजी को 26/11 हमले के दौरान 10 से ज्यादा घंटे लगे थे।

ओडिशा ट्रेन हादसे पर कांग्रेस पार्टी ने जहां एक ओर बीजेपी को घेर रखा है। कांग्रेस इस हादसे के बाद रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे को लेकर मांग कर रही है। वहीं, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि एनएसजी को 26/11 हमले के दौरान 10 घंटे से ज्यादा का समय लगा था।
विदेश में राहुल गांधी के बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि 26/11 के हमलों के दौरान एनएसजी को मुंबई पहुंचने में 10 घंटे से अधिक का समय लगा था। हमारे पीएम ने बालासोर ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा किया था और हमारे सभी केंद्रीय मंत्री दुर्घटनास्थल पर थे। रेल मंत्री तो 51 घंटे तक ग्राउंड पर बने रहे। वहीं, रेलवे लाइन बहाल कर दी गई है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे समय में उन्हें (राहुल गांधी को) देश विदेश की आलोचना नहीं करनी चाहिए।
वहीं, राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि 260 से अधिक मौतों के बाद भी कोई जवाबदेही नहीं है। मोदी सरकार इतनी दर्दनाक दुर्घटना की जिम्मेदारी लेने से भाग नहीं सकती। प्रधानमंत्री को तुरंत रेलमंत्री का इस्तीफा लेना चाहिए।
इसके साथ ही अमेरिका दौरे पर गए राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की गाड़ी चलाने की कोशिश कर रहे हैं और वो रियर व्यू मिरर में देख रहे हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि ये कार क्यों दुर्घटनाग्रस्त हो रही है। आगे नहीं बढ़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications