तबीयत बिगड़ने के बाद केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा अस्पताल में भर्ती, कोरोना को दे चुके हैं मात
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा (D V Sadananda Gowda) की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह राज्य बीजेपी की कार्यकारी बैठक के बाद शिमोगा से यात्रा कर रहे थे उसी दौरान उनकी सेहत खराब हो गई। डीवी सदानंद गौड़ा को चित्रदुर्ग (Chitradurga) के बसवेश्वर शिक्षण अस्पताल (Basaveshwara teaching hospital) में भर्ती कराया गया है। हालांकि डाक्टरों ने राहत की खबर देते हुए कहा कि उनका शुगर लेवल कम हो गया था, अब वह ठीक हैं। बता दें कि हाल ही में डीवी सदानंद गौड़ा कोरोना वायरस (Coronavirus) को मात देकर ठीक हुए हैं।

बता दें कि खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी केंद्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने ट्वीट कर दी थी। उन्होंने लिखा, 'शुरुआती लक्षणों के बाद अपना कोरोना टेस्ट कराया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने खुद को सबसे अलग कर लिया है, जो लोग पिछले दिनों मेरे संपर्क में आए थे उनसे अनुरोध है कि वह अपना कोरोना वायरस टेस्ट जरुर करा लें। सावधान रहें, सुरक्षित रहें और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें।' आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र सरकार के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में डीवी सदानंद गौड़ा उर्वरक और रसायन मामलों के मंत्री हैं।
गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस महमारी की चपेट में अब तक कई नेता, अभिनेता समेत कई जानी-मानी हस्तियां आ चुके हैं। इस बीच नए साल में भारत को कोरोना वायरस के खिलाफ दो वैक्सीन मिल गई है। रविवार को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) द्वारा रविवार को सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन कोविशील्ड (Covishield) और भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन (Covaxin) को इमरजेंसी अप्रूवल मिलने के बाद से देशभर में खुशी की लहर है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा कोरोना का टीका, वैक्सीन की मंजूरी के बाद सतेंद्र जैन का ऐलान












Click it and Unblock the Notifications