केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को हुआ कोरोना, ट्वीट कर दी जानकारी
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी।
नई दिल्ली, 20 अप्रैल। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। जो भी मेरे संपर्क में आए हों कृपया वो अपना कोरोना टेस्ट करा लें।'
Recommended Video

बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,59,170 नए मामले सामने आए, जिसके साथ देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 1,53,21,089 हो गई, वहीं वर्तमान में भारत में कोरोना के 20 लाख से ज्यादा सक्रीय मामले हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के कारण 1,761 लोगों की मौत हुई है, जिन्हें मिलाकर देश में अबतक 1,80,530 लोग कोरोना के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। बात अगर कोरोना वायरस वैक्सीनेशन की करें तो अब तक देस में कोरोना वैक्सीन की 12,71,29,113 डोज दी जा चुकी हैं।
गौरतलब है कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2.59 लाख नए मामले सामने आए हैं, जोकि एक दिन में अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है। वहीं, इस दौरान 1,761 लोगों को कोरोना के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी।
वहीं, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने 1 मई से 18 साल से ऊपर के सभी नागरिकों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाने का ऐलान किया है। वहीं, केंद्र सरकार ने यह भी कहा कि वैक्सीन निर्माता कोरोना की वैक्सीन की 50% सप्लाई केंद्र सरकार को करेंगे जबकि बाकी वैक्सीन को राज्य सरकारों को मुहैया कराया जाएगा।
मालूम हो कि महाराष्ट्र कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित होने वाला राज्य है। मंगलवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 58,924 नए मामले सामने आए। नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 38.98 लाख के पार हो चुके हैं। जबकि इस दौरान 351 लोगों की मौत हो गई, जिसके कारण राज्य में मौतों का कुल आंकड़ा 60,824 हो गया।
यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल की पत्नी कोरोना पॉजिटिव, खुद को घर में किया आइसोलेट
दिल्ली में भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाया गया है। बीते 24 घंटे में राजधानी में 240 लोगों की मौत हुई है। जबकि इस दौरान 23,686 नए कोरोना के मामले सामने आए।
वहीं, अगर बात यूपी की करें तो सरकार ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फैसले को मानने से इंकार कर दिया जिसमें कोर्ट ने 5 शहरों में लॉकडाउन लगाने का निर्देश दिया था। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 28,211 नए मामले सामने आए जबकि इस दौरान 167 लोगों की मौत हो गई।
-
US Embassy Delhi: अमेरिकन एंबेसी ने क्यों बुक किए दिल्ली के हजारों ऑटो? क्या करने का है प्लान? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात












Click it and Unblock the Notifications