Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी हुई पूरी, इस कंपनी ने लगाई सबसे बड़ी बोली

नई दिल्ली, 01 अगस्त: देश में पहली बार 5जी की नीलामी पूरी हो गई है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी 1,50,173 करोड़ रुपए की कुल बोली राशि के साथ सफलतापूर्वक खत्म हुई। नीलामी के लिए 72,098 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की पेशकश की गई थी, जिसमें से 51,236 मेगाहर्ट्ज की बिक्री हो चुकी है।

Union Minister Ashwini Vaishnaw

कुल स्पेक्ट्रम का लगभग 71 फीसदी बेचा

मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बोली लगाने वालों को कुल स्पेक्ट्रम का लगभग 71 फीसदी बेचा जा चुका है। अडानी डेटा नेटवर्क लिमिटेड ने 400 मेगाहर्ट्ज़ लिया है, मिलीमीटर-वेव में। भारती एयरटेल ने 19,867 मेगाहर्ट्ज़ (900 MHz, 1800 MHz, 2100 MHz, 3300 MHz & 26 GHz में) लिया है। रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड ने 24,740 मेगाहर्ट्ज (700 MHz, 800 MHz, 1800 MHz, 3300 MHz & 26 GHz में) लिया है। Vi (वोडाफोन आइडिया) लिमिटेड ने 6228 मेगाहर्टज (1800 MHz, 2100 MHz, 2500 MHz, 3300 MHz & 26 GHz में) लिया है।

इन कंपनियों ने लगाई इतनी बोली

दूरसंचार मंत्री ने कहा कि भारती एयरटेल ने 43,084 करोड़ रुपए के 5जी स्पेक्ट्रम के लिए बोली लगाई; वोडाफोन आइडिया ने 18,784 करोड़ रुपये की एयरवेव के लिए बोली लगाई। वहीं 88,078 करोड़ रुपए की विजयी बोली के साथ मुकेश अंबानी की Jio टॉप पर बोली लगाने वाली कंपनी रही। अडानी ग्रुप ने 212 करोड़ रुपए के स्पेक्ट्रम के लिए बोली लगाई।

7 दिन से जारी 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी

आपको बता दें कि एक्सट्रिमली हाई स्पीड इंटरनेट सेवा देने में सक्षम 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी छह दिन पहले शुरू हुई थी। जिसका ऑक्शन 31 जुलाई तक जारी रहा। इसमें रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के अलावा अडानी एंटरप्राइजेज ने भी हिस्सा लिया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+