केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का दावा- भारत में विकसित BSNL के 4जी नेटवर्क से लगाई पहली कॉल
केंद्रीय सूचना एवं प्रोद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को बीएसएनएल के भारतीय 4जी नेटवर्क पर पहली कॉल की।
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर। केंद्रीय सूचना एवं प्रोद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को बीएसएनएल के भारतीय 4जी नेटवर्क पर पहली कॉल की। इसके बाद उन्होंने ट्विटर पर इसकी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत का सपना आकार ले रहा है। बता दें कि बीएसएनएल 4जी भारत के कई इलाकों में लाइव है और कंपनी अब अपने ग्राहकों को 31 दिसंबर तक मुफ्त 4जी सिम दे रही है। बता दें कि यह भारत का पहला स्वदेशी 4जी नेटवर्क है। खबरों के अनुसार लोगों तक इसकी पहुंच बढ़ाने के लिए टाटा कंसल्टेंसी कंपनी के साथ हाथ मिला सकती है।

बता दें की बीएसएनएल लंबे समय से भारतीय तकनीक के माध्यम से 4जी सेवा पर काम कर रही थी। एक तरफ यहां देश की अन्य प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को 4जी सेवा मुहैया करा रही थी, वहीं दूसरी तरफ बीएसएनएल अपने ग्राहकों को अभी तक 3जी सेवा दे रहा था, जिसकी वजह से उसके लाखों ग्राहक अन्य नेटवर्क में चले गए। वहीं सेमसंग, क्वावे, एलजी और कई अन्य कंपनियों ने 6जी नेटवर्क पर भी काम करना शुरू कर दिया है जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह तकनीक 5जी से नेटवर्क से 50 गुना तेज है और इसके व्यावसायिक रूप से 2028-2030 तक लान्च होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: प्रदूषण के खात्मे के लिए नोएडा का प्लान- 10 साल पुरानी डीजल, 15 साल पुरानी पेट्रोल की गाड़ियां होगीं जब्त
टेलिकॉम सेक्टर में 100 फीसली एफडीआई को मंजूरी
सरकार ने टेलिकॉम सेक्टर को गति देने के लिए इस सेक्टर में 100 फीसदी एफडीआई को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा सरकार ने टेलिकॉम कंपनियों को स्पेक्ट्रम शुल्क और एजीआर बकाए को लेकर 4 सालों का मॉरेटोरियम देने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications