गुपकार गठबंधन पर अनुराग ठाकुर ने घाटी में खाली जमीनों पर कब्जे का लगाया आरोप, बोले 30-40 साल इन लोगों ने लूटा

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर गुपकार गठबंधन पर एक बार फिर से केंद्रीय मंत्री ने तीखा हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुपकार गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि गुपकार गठबंधन से जुड़े लोग जब सत्ता में थे तो उन्होंने जम्मू कश्मीर को खूब लूटा। संभवत: यह देश में जमीन की सबसे बड़ी लूट है। पिछले 30-40 सालों में इस गैंग के लोग जो सत्ता में थे उन्होंने खाली जमीनों पर कब्जा किया। बता दें कि इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुपकार गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए इसे गुपकार गैंग बताया था।

anurag thakur

बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के गुपकार समझौत को गुपकार गैंग कहा था। अमित शाह ने कहा था, ये (गुपकार) गैंग कश्मीर में विदेशी शक्तियों का दखल चाहती है। हमारे तिरंगे का अपमान करते हैं, क्या सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी इसका समर्थन करते हैं। मैं गुपकार गुट को कहना चाहता हूं आप देश के साथ चलिए वरना खत्म हो जाएंगे। शाह के बयान पर पलटवार करते हुए फारुक अब्दुल्ला ने कहा था कि मैंने पहले भी यही कहा है। मैं बिल्कुल स्पष्ट हूं। चीन का मुझसे कोई लेना-देना नहीं है। क्या आप कश्मीर में राष्ट्रवाद खेल रहे हैं? इस सवाल के जवाब में फारूक अब्दुल्ला ने कहा, जम्मू-कश्मीर के लोग भाजपा से लड़ रहे हैं, उनका कुशासन है। वे लोगों को बांट रहे हैं। हम बंद थे। तब हम कोविड-19 के कारण बाहर नहीं जा सकते थे। गुपकार केवल कश्मीर घाटी या मुसलमानों के बारे में नहीं है।

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ''यह बहुत दुख की बात है। उनके कद का एक व्यक्ति, जो भारत के गृह मंत्री हैं लोगों के गठबंधन को गैंग बुलाते हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने फारूक अब्दुल्ला के इतिहास को पढ़ा है। मैंने विभिन्न मंचों पर इस राष्ट्र का बचाव किया है। मैं राष्ट्रविरोधी नहीं हो सकता। एकमात्र समस्या यह है, यदि आप उनके साथ नहीं हैं तो आप राष्ट्र विरोधी हैं। यदि आप भाजपा के साथ हैं तो ही आप आप भारतीय हैं।'' फारूक अब्दुल्ला ने कहा, गुपकार समझौता केवल कश्मीर घाटी या मुसलमानों के बारे में नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+