पंडित दीनदयाल वंचितों के लिए जिस कल्पना को लेकर चले थे उसे साकार करने का काम किया:ठाकुर

नई दिल्ली, 25 सितंबर: देशभर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विचारक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान उन्होंने याद करते हुए कहा कि अंत्योदय और गरीबों की सेवा पर उनका जोर हमें प्रेरणा देता रहता है। वहीं इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने सत्ता में आकर सेवा भावना के साथ काम करने का काम किया है।

Anurag Thakur

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर रविवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी वंचितों के लिए जिस कल्पना को लेकर चले थे, आज उसको साकार करने का काम किया है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। पीएम ने पहले दिन ही कहा था कि मेरी सरकार पिछड़ो, वंचितों के लिए काम करेगी।

वहीं खेल एवं युवा मामला मंत्री ने आगे कहा कि पिछले 8 वर्षों में गरीबों के उत्थान के लिए जो काम हुआ है, चाहे रसोई गैस के सिलेंडर से लेकर, बैंक खाते से लेकर, पानी की सुविधा से लेकर बिजली घर-घर तक पहुंचाना, यही सोच को लेकर हम चले और सत्ता में आकर सेवा भावना के साथ काम करने का काम किया है।

पीएम मोदी ने किया याद

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि, "मैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। अंत्योदय और गरीबों की सेवा पर उनका जोर हमें प्रेरणा देता रहता है। उन्हें एक असाधारण विचारक और बुद्धिजीवी के रूप में भी व्यापक रूप से याद किया जाता है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+