'अब राहुल गांधी को पता चला है कि हिंदू नाम का भी कोई धर्म होता है'
Recommended Video

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि अब राहुल गांधी को इस बात का अंदाजा हुआ है कि एक धर्म है जिसका नाम हिूंदू है। इससे जिस तरह से कर्नाटक विधानसभा चुनाव को देखते हुए राहुल गांधी कई बार मंदिर जा रहे हैं उसके बाद उन्हें इस बात का अंदाजा हो गया है कि हिंदू धर्म नाम का भी कोई धर्म है। इससे पहले वह मस्जिद जाने से पहले टोपी पहनते थे और चर्च जाते समय क्रॉस पहनते थे।

हेगड़े ने कहा कि अब राहुल गांधी को पता चल गया है कि हिंदू नाम का भी कोई धर्म है, इसी वजह से वह मठ और मंदिर जाने लगे हैं। वह किसी के सुझाव पर मंदिर जाते हैं, लेकिन जब वह मस्जिद जाते हैं तो टोपी पहनते हैं, जब चर्च जाते हैं तो क्रॉस पहनते हैं। हेगड़े ने यह बयान थिगोडोल्ली गांव के कित्तूर ताल्लुक में एक जनसभा को संबोधित करते हुई कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक थिएटर कंपनी है, जोकि देश में पिछले 70 सालों से देश में राज कर रही थी।
केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस का मजाक उड़ाते हुए कहा कि कांग्रेस एक थिएटर कंपनी है, ये लोग ड्रामा करने के लिए जाने जाते हैं। इन लोगों के पास किसी भी तरह की नैतिकता नहीं है, इन्हे यह नहीं पता है कि कहां जाना है, किस नियम का पालन करना है। पिछले 70 सालों से यह ड्राम कंपनी देश पर राज कर रही थी। लेकिन अब इस ड्रामा कंपनी को हमारा भविष्य नहीं बनना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications