अरुणाचल की भारी बर्फबारी में फंसी केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की कार, खुद नीचे उतरकर लगाया धक्का, देखें Video

अरुणाचल की भारी बर्फबारी में फंसी केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की कार, खुद नीचे उतरकर लगाया धक्का, देखें Video

नई दिल्ली, 27 दिसंबर: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारी बर्फबारी से इन दिनों जनजीवन अस्तव्यस्त हैं। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने पर्यटकों से अपील की है कि वह तवांग आने से पहले मौसम की जानकारी अच्छे से ले लें। किरेन रिजिजू ने कहा है कि तवांग की यात्रा की योजना बनाने से पहले बर्फबारी की स्थिति के बारे में उचित जानकारी जुटा लें। इस बर्फबारी के कारण तवांग में किरेन रिजिजू की कार भी फंस गई थी। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू खुद गाड़ी से निकले और कार को धक्का दिया। जिसका वीडियो उन्होंने आधिकारिक कू हैंडल पर साझा किया है। वीडियो को शेयर कर मंत्री ने तवांग आने से पहले यहां के मौसम के बारे में जानकारी लेने की सलाह दी है।

Kiren Rijiju

रिजिजू ने लिखा कि बैशाखी, सेला दर्रा और नूरानांग के बीच भारी हिमपात की सूचना मिली है और पर्यटकों को आगाह किया गया है कि सड़क पर वाहन चलाना बेहद खतरनाक है। रिजिजू ने यह भी कहा कि कई बार इस क्षेत्र में तापमान -25 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है।

लोकसभा में अरुणाचल पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले रिजिजू ने 52 सेकंड का एक वीडियो क्लिप भी साझा किया, जिसमें वह पुलिस कर्मियों के साथ एक बर्फबारी प्रभावित क्षेत्र का चक्कर लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह सड़क पर वाहनों को रास्ता दिखाकर उनकी मदद करते भी देखे जा रहे हैं।

यह पहली बार नहीं था जब मंत्री रिजिजू ने बर्फ से ढके क्षेत्र से एक वीडियो साझा किया हो। इससे पहले 11 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस के अवसर पर किरेन रिजिजू ने एक पहाड़ी क्षेत्र में एक टट्टू (Pony) की सवारी करते हुए वीडियो शेयर किया था। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया था, "आइए इस खास दिन पर संकल्प लें कि सुंदर प्रकृति और राजसी पहाड़ों को बचाने का।''

बता दें कि 25 दिसंबर को आईएमडी के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, "अगले पांच दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम से छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+