जम्मू कश्मीर के हालात पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की उच्च स्तरीय बैठक शुरू

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में पिछले कई दिनों से प्रतिबंध लगा है, जिसके बाद लगातार सरकार यहां के हालात में नरमी बरतने का काम कर रही है, जिससे कि आम जनजीवन पटरी पर आ सके। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाए जाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय आज उच्च स्तरीय बैठक हो रही है। केंद्रीय गृह सचिव एके भल्ला की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक शुरू हो गई है। बता दें कि 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटा दिया गया है, जिसके बाद से यहां कई नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है।

jammu kashmir

गौरतलब है कि शनिवार को तमाम विपक्षी नेता घाटी पहुंचे थे लेकिन उन्हें बैरंग वापस लौटा दिया गया। दिल्ली पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने कहा था कि घाटी में हालात सामान्य नहीं हैं। बता दें कि घाटी में प्रशासन हालात को सामान्य करने और प्रतिबंधों को कम करने की लगातार कोशिश कर रहा है। कुछ संवेदनशील इलाकों में प्रतिबंध में नरमी बरती जा रही है। साथ ही सीमा पार से होने वाली आथंकी गतिविधियों और कानून-व्यवस्था पर पैनी नजर रखी जा रही है।

घाटी में तनाव की घटनाओं की बात करें तो इसमे भारी गिरावट देखने को मिली है। दिन में पाबंदी में कमी की गई है, दिन में कश्मीर में 69 पुलिस स्टेशन और जम्मू में 81 पुलिस स्टेशन पर प्रतिबंध को हटा लिया गया है। आने वाले हफ्ते में 5300 कनेक्शन को बहाल किया जाएगा। घाटी में 1500 प्राइमरी स्कूल, 1000 मिडिल स्कूल को खोल दिया गया है और यहां धीरे-धीरे बच्चों के आने का सिलसिला शुरू हो रहा है। शिक्षा विभाग उन तमाम स्कूलों को सुचारू रूप से चलाने की कोशिश में जुटा है जहां पर पाबंदी नहीं है। जम्मू कश्मीर पुलिस के मुखिया दिलबाग सिंह और बीएसएफ जनरल रजनीकांत मिश्रा ने शनिवार को दक्षिण कश्मीर के इलाकों का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+