गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन में जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा के रथ बनाने की अनुमति दी
गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन में जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा के रथ बनाने की अनुमति दी
ओडिशा। ओडिशा सरकार ने लॉकडाउन के दौरान पुरी के जगन्नाथ मंदिर के बाहर रथ यात्रा के लिए रथ बनाने जैसी गतिविधियों की अनुमति मांगी थी। जिस पर आज गुरुवार को केन्द्रीय ग्रृह मंत्रालय ने अनुमति दे दी हैं । बता दे हर साल बृहद स्तर पर उड़ीसा में जगन्नाथ भगवान के पवित्र मंदिर में ये बृहद रथ यात्रा आयोजित की जाती हैं।

भगवान जगन्नाथ भगवान की इस रथ यात्रा के लिए लॉकडाउन में रथ तैयार करने की संभावना पर बुधवार को उड़ीसा सरकार ने केंद्र से स्पष्टीकरण मांगा था जिसके बाद राज्य सरकार कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए वार्षिक रथ यात्रा के लिए रथ बनाने की अनुमति देने को लेकर संशय था। लेकिन गृह मंत्रालय से हरी झंड़ी मिलने के बाद अब पुरी रथ यात्रा का रथ तैयार हो सकेगा।













Click it and Unblock the Notifications