Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CAA प्रोटेस्ट के बीच अमित शाह जोधपुर मे पाक रिफ्यूजी से मिले

जोधपुर। नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में सभा करने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को जोधपुर पहुंचे। शाह ने कांग्रेस पर सीएए पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। सीएए के पक्ष में अमित शाह ने जोधपुर में जनसभा के बाद पाकिस्तान से आए हिन्दू शरणार्थियों से मुलाकात की। इस दौरान रिफ्यूजियों ने उनके सामने अपने दुख-दर्द बयां किए तो शाह ने उनका हौसला बढ़ाते हुए दिखे। उन्होंने कहा कि अब आपको कष्ट नहीं होगा क्योंकि आप भारत के नागरिक हो गए हैं।

Union Home Minister Amit Shah met Pakistani refugees, in Jodhpur

होम मिनिस्टर अमित शाह और रिफ्यूजियों की मुलाकात का एक वीडियो आया है। इस वीडियो में वह एक रिफ्यूजी में रह रहे लोगों से बात करते हुए उनका हाल चाल ले रहे हैं। वीडियो में एक रिफ्यूजी शाह के सामने अपनी व्यथा सुना रहा है। इस दौरान अमित शाह पीठ थपथपाकर उसे सांत्वना दे रहे हैं। इस दौरान शाह ने वहां रह रहे लोगों से वादा किया कि अब आपको कष्ट नहीं होगा क्योंकि अब आप नागरिक हो गए हैं।

राजस्थान में करीब 5 लाख शरणार्थी रह रहे हैं। करीब 25 हजार पाकिस्तानी विस्थापित नागरिकता के इंतजार में है। इनमें से 18,000 जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर जिलों में रहते हैं। जोधपुर में इनकी सबसे ज्यादा संख्या बताई जाती है। विस्थापितों में सबसे अधिक दलित समुदाय के लोग हैं। अब तक जोधपुर, बाड़मेर और जैसलमेर में 20 हजार से अधिक लोगों को नागरिकता मिल चुकी है।

बता दें कि इस मुलाकात से पहले रैली को संबोधित करते हुए शाह ने सीएए पर पुर्निवचार की किसी संभावना को पूरी तरह खारिज किया। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मामले में अपने फैसले से एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सीएए किसी की नागरिकता लेने नहीं बल्कि नागरिकता देने का कानून है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+