Coronavirus: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना मरीजों के लिए जारी की होम आइसोलेशन की नई गाइडलाइन
नई दिल्ली, 05 जनवरी। देश में कोरोना वायरस के नए मामले आज (बुधवार) 58 हजार के पार चले गए। जानकारों के मुताबिक देश में महामारी के तीसरी लहर आ चुकी है। इस बीच वायरस की स्पीड पर ब्रेक लगाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हल्के और बिना लक्षण वाले कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के लिए आइसोलेशन नियमों में बदलाव कर नई गाइडलाइन जारी की है। नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक होम आइसोलेशन के तहत उन मरीजों को छुट्टी दी जाएगी जो पॉजिटिव आने से कम से कम 7 दिन तक अपने घरों में रहे हैं।

इसके अलावा ऐसे मरीजों को भी होम आइसोलेशन से छुट्टी मिलेगी जिन्हें लगातातर 3 दिनों तक बुखार नहीं हुआ हो। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक होम आइसोलेशन अवधि समाप्त होने के बाद फिर से कोरोना वायरस का टेस्ट कराने की कोई आवश्यकता नहीं है। देश में कोविड-19 मरीजों के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 9 दिनों में देश में कोरोना के मामले 6 गुना से ज्यादा की वृद्धि हुई है। वहीं ओमिक्रॉन के मामले बीते तीन दिनों में दोगुने हो गए हैं। हालांकि मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच अस्पतालों पर अभी कोई दबाव नहीं है।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: यूपी कांग्रेस ने स्थगित की 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' मैराथन, कोरोना की वजह से लिया फैसला
होम आइसोलेशन की नई गाइडलाइन को केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों में कड़ाई से अमल में लाने के लिए प्रदेश सरकारों को कंट्रोल रूम दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया है। जिससे कोरोना वायरस के मरीजों की मॉनिटरिंग सही तरह से की जा सके। अगर घर में क्वारंटीन मरीज की हालत ज्यादा बिगड़ती है तो उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। इसके लिए एंबुलेंस, टेस्टिंग से लेकर अस्पताल में बेड तक की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि देश में रोजाना कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, पिछले 24 घंटे के भीतर 58097 नए कोरोना वायरस के मरीज सामने आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications