यूपी कांग्रेस ने स्थगित की 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' मैराथन, कोरोना की वजह से लिया फैसला
यूपी कांग्रेस ने स्थगित की 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' मैराथन, कोरोना की वजह से लिया फैसला
लखनऊ, 05 दिसंबर: कांग्रेस पार्टी ने 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' मैराथन को स्थगित करने का फैसला लिया है। यह फैसला कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए लिया है। बता दें, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 992 नए मरीज सामने है। वहीं, कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के भी उत्तर प्रदेश में अभी तक 31 केस सामने आए है।
Recommended Video

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि को देखते हुए 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' मैराथन को स्थगित कर दिया है। आपको बता दें, कांग्रेस की 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' मैराथन आने वाले दिनों में नोएडा, वाराणसी समेत प्रदेश के सात से आठ अन्य जिलों में होनी थी, जिसकी पार्टी ने योजना बनाई थी। लेकिन कोरोना के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए फिलहाल सभी जिलों की मैराथन को स्थगित कर दिया गया है।
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 992 नए मरीज मिले हैं और कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। इस दौरान सक्रिय मामलों की संख्या 3,173 है अब तक कुल 16,88,007 रिकवरी हुई है। बताया कि 03 जनवरी को प्रदेश में 1,66,033 सैंपल की जांच की गई और अब तक कुल 9,36,00,940 सैंपल की जांच की जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications