भारत जोड़ो यात्रा रोकने के लिए क्यों लिखी राहुल गांधी को चिट्ठी, स्वास्थ्य मंत्री ने बताया पूरा सच
मनसुख मंडाविया ने देश में कोविड की स्थिति पर शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारियों और विशेषज्ञों की एक समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को सतर्क रहने और कोरोनो वायरस में वृद्धि को निगरानी को मजबूत करने के निर्देश दिए।

Mansukh Mandaviya Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोरोना पर रिव्यू मीटिंग की है। इसके बाद उन्होंने राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा रोकने को लेकर चिट्ठी लिखी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि राजस्थान में कोरोना न फैले, इसके लिए मैंने विशेषज्ञों के विचार लिए और राहुल गांधी को लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाना चाहिए।
डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि राजस्थान के 3 सांसदों ने मुझे पत्र लिखकर बताया कि कई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के प्रतिभागी Covid19 पॉजिटिव पाये गये हैं। इस यात्रा में शामिल होने के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी पॉजिटिव पाए गए थे। यह सुनिश्चित करना मेरा कर्तव्य है कि देश में कोविड 19 न फैले। अगर कोई ये सोचता है कि कोई मंत्री उनसे सवाल कैसे कर सकता है तो हम उनकी मानसिकता का क्या कर सकते हैं? इस पर मुझसे सवाल करना मेरे कर्तव्य पालन में बाधा डालने जैसा है।
बता दें कि चीन, जापान, अमेरिका, कोरिया, ब्राजील में अचानक हुए कोरोना के मामलों में इजाफे के बाद भारत सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है। ऐसे में बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने देश में कोविड की स्थिति पर शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारियों और विशेषज्ञों की एक समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को सतर्क रहने और कोरोनो वायरस में वृद्धि के बीच निगरानी को मजबूत करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है। मैंने सभी संबंधितों को सतर्क रहने और निगरानी मजबूत करने का निर्देश दिया है। हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने की कोविड स्थिति की समीक्षा, बोले- मास्क और कोरोना नियमों का करते रहें पालन












Click it and Unblock the Notifications