अंतरिम बजट सत्र: लोकसभा स्पीकर ने 30 जनवरी को बुलाई सर्वदलीय बैठक
नई दिल्ली। अंतरिम बजट सत्र से पहले लोकसभा की कार्यवाही सुचारू रूप से चले, इसको लेकर स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने 30 जनवरी को ये सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसके अलावा राज्यसभा के चेयरमैन एम वेंकैया नायडू ने 31 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस सवर्दलीय बैठक में सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने पर चर्चा की जाएगी। अंतरिम बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा।

1 फरवरी से 13 फरवरी तक संसद का सत्र बुलाया गया है। इस सत्र में मोदी सरकार द्वारा अंतरिम बजट पेश किया जाएगा, जबकि चुनाव संपन्न होने के बाद चुनी हुई नई सरकार द्वारा पूर्ण बजट पेश किया जाएगा। अंतरिम बजट अरुण जेटली नहीं बल्कि कार्यवाहक वित्त मंत्री पीयूष गोयल पेश करेंगे। बता दें कि वित्त मंत्री स्वास्थ्य कारणों से अमेरिका गए हुए हैं और वे बजट सत्र के दौरान मौजूद नहीं रहेंगे।
वहीं, कल यानी 28 जनवरी को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक भी बुलाई गई है। कैबिनेट मीटिंग में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार इस अंतरिम बजट सत्र में कुछ बड़े ऐलान कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, इस अंतरिम बजट में कुछ लोकलुभावन ऐलान भी किए जा सकते हैं।
खबर के मुताबिक, सभी मंत्रालयों को निर्देश दिया गया था कि वे 10 जनवरी अप्रैल-जुलाई के खर्च और जरूरतों की समीक्षा कर अपना-अपना ब्योरा दे दें। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि किसानों के लिए कोई बड़ा ऐलान किया जा सकता है। अंतरिम बजट सत्र 1 फरवरी से शुरू होगा।












Click it and Unblock the Notifications