Union Budget 2026 Session LIVE: आर्थिक सर्वेक्षण राज्यसभा में पेश, बजट के बाद सदन स्थगित

Union Budget 2026 Session LIVE: संसद बजट सत्र की शुरुआत बुधवार को राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ हुई। 1 फरवरी के दिन केंद्रीय बजट पेश होगा लेकिन उससे पहले आज 11 बजे आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) पेश किया जाएगा, जिसे कि संसद के दोनों सदनों में भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA)पेश करेंगे। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहिए।

Union Budget 2026 Session Live

LIVE Feed
Jan 29, 2026, 1:11 PM IST

आर्थिक सर्वेक्षण राज्यसभा में पेश, बजट के बाद सदन स्थगित

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। इसके बाद जानकारी दी गई कि केंद्रीय बजट पेश होने के एक घंटे बाद राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी। आर्थिक सर्वेक्षण में देश की आर्थिक स्थिति, विकास दर और आने वाली चुनौतियों का खाका रखा गया है, जो बजट से पहले एक अहम दस्तावेज माना जाता है।
Jan 29, 2026, 12:54 PM IST

डाकघरों के आधुनिकीकरण पर बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया, तकनीकी बदलाव का किया जिक्र

राज्यसभा में डाकघरों के उन्नयन से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जब किसी पुराने इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से नए और मजबूत सिस्टम की ओर बदलाव होता है, तो कुछ चुनौतियां सामने आती हैं। उन्होंने बताया कि देशभर के करीब 1.65 लाख डाकघरों को हाल ही में स्वदेशी तकनीकी सिस्टम के जरिए बेहतर और सुव्यवस्थित बनाया गया है। सिंधिया ने कहा कि यह पहली बार है जब भारतीय डाक विभाग में चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर जैसे पद बनाए गए हैं, जिससे सेवाओं को आधुनिक और प्रभावी बनाने में मदद मिल रही है।
Jan 29, 2026, 12:37 PM IST

गिग इकॉनमी और ठेका श्रम पर संसद में सवाल, मंत्री मंडाविया ने दी जानकारी

संसद में श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने गिग इकॉनमी और ठेका श्रम से जुड़े सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि गिग वर्क एक नई उभरती आर्थिक गतिविधि है और इस क्षेत्र में करीब 2 करोड़ लोग काम कर रहे हैं। गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए भारत ने दुनिया में पहली बार ‘गिग वर्क’ को परिभाषित किया है। वहीं, सीपीआई (एम) सांसद ए.ए. रहीम ने देश में स्थायी रोजगार घटने और ठेका श्रम बढ़ने पर चिंता जताई, खासकर आरक्षण पर इसके असर को लेकर सवाल उठाया। जवाब में मंत्री मंडाविया ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं और श्रम कानूनों में बदलाव कर दिहाड़ी मजदूरों को सुरक्षा दी गई है। उन्होंने बताया कि एससी-एसटी वर्ग के युवाओं को रोजगार मेले में बुलाया जाता है और देश में स्वरोजगार व वेतन में बढ़ोतरी हुई है, जबकि कम वेतन पर काम करने वालों की संख्या घटी है।
Jan 29, 2026, 12:19 PM IST

लोकसभा की कार्यवाही 1 फरवरी 2026 तक के लिए स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही को गुरुवार के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब सदन की अगली बैठक 1 फरवरी 2026 को होगी। उस दिन संसद में आगे की कार्यवाही के साथ केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा।
Jan 29, 2026, 12:01 PM IST

राज्यसभा में सोने की बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठा, जमाखोरों पर नियंत्रण की मांग

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद नीरज डांगी ने देश में लगातार बढ़ती सोने की कीमतों पर चिंता जताई। राजस्थान से सांसद डांगी ने कहा कि भारत में सोना और चांदी परिवार की आर्थिक सुरक्षा से जुड़े होते हैं, ऐसे में इनके दाम बढ़ना आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता है। उन्होंने कहा कि सोने की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देश की नीतियों की विफलता को दिखाती है। सांसद ने सरकार पर आरोप लगाया कि जमाखोरों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं हो रही है, जिसके कारण बाजार में कीमतें नियंत्रण से बाहर जा रही हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि सोने की कीमतों को काबू में करने के लिए जमाखोरी पर प्रभावी रोक लगाई जाए।
Jan 29, 2026, 11:45 AM IST

भारतीय विमानन क्षेत्र में महंगे किराए, एकाधिकार और सुरक्षा पर उठे सवाल

संसद में सीपीआई (एम) के सांसद डॉ. जॉन ब्रिटास ने भारतीय विमानन क्षेत्र की समस्याओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बाद से हवाई किरायों में करीब 120 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। डॉ. ब्रिटास ने विमानन उद्योग में बढ़ते एकाधिकार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि केवल दो एयरलाइंस ही लगभग 90 प्रतिशत बाजार पर कब्जा किए हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए और सरकार से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की।
Jan 29, 2026, 11:43 AM IST

राज्यसभा में माइक्रोप्लास्टिक और पान मसाला विज्ञापनों का मुद्दा उठा

राज्यसभा में गुरुवार को सांसदों ने जनस्वास्थ्य से जुड़े अहम मुद्दों पर ध्यान दिलाया। भाजपा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण ने टीवी पर खासकर खेल आयोजनों के दौरान दिखाए जाने वाले पान मसाला जैसे ‘एडल्ट प्रोडक्ट्स’ के विज्ञापनों पर चिंता जताई और इन पर सख्त नियम बनाने की मांग की। उन्होंने फिल्मी सितारों और खिलाड़ियों से ऐसे उत्पादों के प्रचार से दूर रहने की अपील भी की। वहीं, भाजपा सांसद डॉ. अजीत माधवराव गोपचड़े ने काले प्लास्टिक और नॉन-स्टिक बर्तनों के इस्तेमाल से निकलने वाले माइक्रोप्लास्टिक पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इनसे लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है और घरेलू सामानों पर कड़े नियम लागू किए जाने चाहिए।
Jan 29, 2026, 11:21 AM IST

राज्यसभा में गूंजे जनहित के मुद्दे, रबर किसानों और अंगदान पर चर्चा

राज्यसभा में गुरुवार को विभिन्न सांसदों ने क्षेत्रीय और सामाजिक सरोकारों को प्रमुखता से उठाया। केरल से भाकपा सांसद संतोष कुमार पी ने रबर बागानों पर अमेरिकी टैरिफ के असर को लेकर चिंता जताई और सरकार से ₹1000 करोड़ के 'प्राइस स्टेबलाइजेशन फंड' के साथ MSP बढ़ाने की मांग की। वहीं, उत्तराखंड से भाजपा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने जीवन बचाने के लिए अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, प्रयागराज के अस्पतालों की स्थिति को लेकर भी सदन में चर्चा हुई, जहां स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की अपील की गई।
Jan 29, 2026, 11:18 AM IST

PM मोदी ने गरीबी मिटाने के लिए उठाए प्रभावी कदम: तोखन साहू

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश से गरीबी मिटाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने महिलाओं और वंचित वर्गों को पक्के घर देकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा है। साहू ने विश्वास जताया कि 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र से जल्द ही भारत पूरी तरह गरीबी मुक्त होगा।
Jan 29, 2026, 11:10 AM IST

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई

चेयरमैन सी. पी. राधाकृष्णन ने सदस्यों को संबोधित करके सत्र की शुरुआत की। पहला मुद्दा CPI के संतोष कुमार पी. ने केरल में प्लांटेशन सेक्टर पर उठाया।
Jan 29, 2026, 11:09 AM IST

लोकसभा की कार्यवाही शुरू

बजट सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई। कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू हुई।
Jan 29, 2026, 10:57 AM IST

पीएम मोदी ने भारत से सुधार, प्रदर्शन और बदलाव करने का आग्रह किया

गुरुवार को बजट सत्र से पहले, पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय नागरिकों को सुधार, प्रदर्शन और बदलाव करना चाहिए। मोदी ने कहा कि देश लंबे समय से लंबित समस्याओं से बाहर निकल रहा है और लंबे समय के समाधान की दिशा में काम कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि आत्मविश्वास से भरा भारत दुनिया के लिए आशा की किरण बनकर उभरा है।
Jan 29, 2026, 10:09 AM IST

बजट से पहले क्यों है आर्थिक सर्वेक्षण की अहमियत?

संवैधानिक परंपरा के अनुसार, केंद्रीय बजट से ठीक पहले आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाता है। इसकी महत्ता इसलिए बढ़ जाती है क्योंकि यह बजट का आधार बनता है, सेक्टर-वार विश्लेषण मिलता है और निवेशकों के लिए संकेत भी होता है।
Jan 29, 2026, 9:40 AM IST

किसके नेतृत्व में तैयार होता आर्थिक सर्वेक्षण?

आर्थिक सर्वेक्षण को तैयार करने की जिम्मेदारी वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग की होती है। इसे मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) के नेतृत्व में अर्थशास्त्रियों की एक विशेष टीम तैयार करती है।
Jan 29, 2026, 8:21 AM IST

आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेगा साल भर का आर्थिक लेखा-जोखा

आर्थिक सर्वेक्षण सरकार का वह प्रमुख दस्तावेज है जो पिछले एक वित्त वर्ष (2025-26) के दौरान देश की अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन की पूरी तस्वीर पेश करता है।
Jan 29, 2026, 8:20 AM IST

Budget Session Today: आज आएगा आर्थिक सर्वेक्षण

Budget Session Today: आज आएगा आर्थिक सर्वेक्षण, वित्त मंत्री पेश करेंगी देश की अर्थव्यवस्था
Jan 29, 2026, 6:40 AM IST

Union Budget 2026 Session LIVE: किरेन रिजिजू ने विपक्ष से सहयोग करने की अपील की

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार चाहती है कि संसद कार्यवाही सुचारू रूप से चले और सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हो सके उन्होंने विपक्ष से सहयोग करने की अपील की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+