Union Budget 2026: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए राहत! बजट से पहले सरकार न्यूनतम पेंशन बढ़ाने का कर सकती है ऐलान
Union Budget 2026 EPFO Pension Hike: महंगाई के लगातार बढ़ते दौर में रिटायर्ड कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए राहत की खबर सामने आ रही है। बुढ़ापे में मिलने वाली मासिक पेंशन बुजुर्गों के लिए न सिर्फ आर्थिक सहारा होती है, बल्कि सम्मानजनक जीवन भी देती है।
इस बार सरकार यूनियन बजट 2026 लंबे समय से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े पेंशनधारकों की ओर से न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग पर अब केंद्र सरकार गंभीरता से विचार करती नजर आ रही है।

ऐसी उम्मीद कि जा रही है कि सरकार इस मुद्दे को बजट 2026 में या उसके तुरंत बाद हल करने की दिशा में कदम उठा सकती है।
EPFO Pension Hike: 11 साल से नहीं बढ़ी न्यूनतम पेंशन
फिलहाल EPFO के तहत आने वाले पेंशनधारकों को न्यूनतम 1,000 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलती है। चौंकाने वाली बात यह है कि बीते 11 वर्षों से इस राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इस दौरान महंगाई दर कई गुना बढ़ चुकी है, जिससे 1,000 रुपये की पेंशन आज के समय में लगभग बेमानी हो गई है। दवा, इलाज, किराया, बिजली-पानी और रोजमर्रा की जरूरतों को देखते हुए यह राशि किसी भी तरह से पर्याप्त नहीं मानी जा सकती।
कर्मचारी संगठनों का कहना है कि मौजूदा आर्थिक हालात में इतनी कम पेंशन पर गुजारा करना बेहद मुश्किल है। उनका तर्क है कि सरकार ने अगर समय-समय पर महंगाई भत्ते और वेतन में संशोधन किया है, तो पेंशनधारकों को भी उसी अनुपात में राहत मिलनी चाहिए।
Minimum Pension Increase के लिए कर्मचारी संगठनों ने तेज की मांग
न्यूनतम पेंशन बढ़ाने को लेकर कर्मचारी संगठनों ने हाल के महीनों में दबाव तेज कर दिया है। 6 जनवरी को भारतीय मजदूर संघ (BMS) के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री से मुलाकात कर यह मुद्दा जोर-शोर से उठाया। बैठक के दौरान न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग रखी गई, जिस पर मंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए इस पर उचित विचार का भरोसा दिलाया।
इसके अलावा अन्य कर्मचारी संगठनों और पेंशनर्स फोरम्स ने भी न्यूनतम पेंशन को बढ़ाकर कम से कम 7,000 से 10,000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग दोहराई है। उनका कहना है कि इससे बुजुर्ग पेंशनधारकों को सम्मानजनक जीवन जीने में मदद मिलेगी और वे पूरी तरह दूसरों पर निर्भर नहीं रहेंगे।
सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है मामला
यह मामला केवल सरकार तक सीमित नहीं है, बल्कि न्यूनतम पेंशन से जुड़ा मुद्दा इस समय सुप्रीम कोर्ट में भी विचाराधीन है। अदालत में चल रही सुनवाई के चलते सरकार पर भी एक नैतिक और कानूनी दबाव बना हुआ है। जानकारों का मानना है कि अदालत की टिप्पणी और कर्मचारी संगठनों के लगातार दबाव के बीच सरकार जल्द ही कोई ठोस फैसला ले सकती है।
विशेषज्ञों के अनुसार, यूनियन बजट 2026 इस मामले में एक टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। या तो बजट में ही न्यूनतम पेंशन बढ़ाने का ऐलान किया जा सकता है, या फिर बजट के तुरंत बाद इस दिशा में कोई बड़ी घोषणा हो सकती है।
EPFO की नई पहल, पेंशनधारकों को राहत
न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की संभावनाओं के बीच EPFO अपनी सेवाओं को और आसान बनाने की दिशा में भी कदम उठा रहा है। संगठन 'सुविधा सहायक' तैनात करने की योजना पर काम कर रहा है। इन सहायकों का काम पेंशन, पीएफ क्लेम, अकाउंट लिंकिंग, K-YC अपडेट में सदस्यों की मदद करना होगा।
यह व्यवस्था खासतौर पर बुजुर्ग पेंशनधारकों के लिए राहत भरी साबित हो सकती है, जिन्हें अक्सर छोटी-छोटी प्रक्रियाओं के लिए EPFO कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। तय शुल्क पर मिलने वाली यह सेवा पेंशनधारकों का समय और ऊर्जा दोनों बचा सकती है।
बजट 2026 में EPFO पेंशनधारकों के लिए कोई बड़ा और राहतभरा फैसला सामने आ सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह देश के लाखों रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी।












Click it and Unblock the Notifications